इसी हफ्ते मिलने लगेगा जियोफोन, पहले ग्रामीण इलाकों में होगी डिलिवरी

नयी दिल्ली : मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली दूरसंचार रिलायंस जियो अपने चर्चित 4जी फीचर फोन जियोफोन की आपूर्ति इस रविवार से शुरू करेगी और पहले यह फोन दूरदराज के कस्बों गांवों के ग्राहकों को उपलब्ध करवाएगी. कंपनी सूत्रों ने भाषा को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा, जिन लोगों ने प्री बुकिंग करवाई थी […]
नयी दिल्ली : मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली दूरसंचार रिलायंस जियो अपने चर्चित 4जी फीचर फोन जियोफोन की आपूर्ति इस रविवार से शुरू करेगी और पहले यह फोन दूरदराज के कस्बों गांवों के ग्राहकों को उपलब्ध करवाएगी. कंपनी सूत्रों ने भाषा को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा, जिन लोगों ने प्री बुकिंग करवाई थी उन्हें जियोफोन की आपूर्ति 24 सितंबर, रविवार से शुरु होगी. सूत्रों के अनुसार जियोफोन की आपूर्ति की शुरुआत गैर महानगरीय छोटे शहरों व कस्बों से की जाएगी और कंपनी प्रीबुकिंग करवाने वाले अपने ग्राहकों को उलब्धता के बारे में अलग से सूचित करेगी. उन्होंने कहा कि जियोफोन की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से की जाएगी.
रिलायंस जियो ने लांच किया 4G फीचर फोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




