#Good_News : गूगल के वाॅयस सर्च फीचर में जुड़ीं आठ और भारतीय भाषाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2017 8:53 PM
प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपने वायस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम व तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल किया है. इन भाषाओं में अब सिर्फ शब्द बोलकर ही आनलाइन सामग्री सर्च की जा सकेगी. अब तक गूगल की यह वायस सर्च फीचर अंग्रेजी व हिंदी में ही उपलब्ध थी. कंपनी ने सोमवार को […]
प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपने वायस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम व तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल किया है. इन भाषाओं में अब सिर्फ शब्द बोलकर ही आनलाइन सामग्री सर्च की जा सकेगी. अब तक गूगल की यह वायस सर्च फीचर अंग्रेजी व हिंदी में ही उपलब्ध थी.
कंपनी ने सोमवार को से इसमें गुजराती, कन्नड़, मराठी, तेलुगु व उर्दू सहित आठ नयी भाषाओं को भी शामिल कर लिया है. गूगल के प्रौद्योगिकी कार्यक्रम प्रबंधक डान वान इश ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये संवाददाताओं को यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा, आज से इन भाषाओं को बोलने वाले भी एंड्राॅयड पर जीबोर्ड तथा गूगल एेप के जरिये सर्च में अपने सवालों का जवाब केवल बोलकर पा सकेंगे. यानी उन्हें अपनी इच्छित सर्च को लिखना नहीं पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि वाॅयस यानी आवाज आधारित सर्च फीचर के लिए उपयोक्ता को गूगल एेप की वायस सैटिंग मीनू में अपनी भाषा तय करनी होगी. उन्होंने कहा, वैश्विक स्तर पर अब हम 119 भाषाओं में वाॅयस सर्च का समर्थन कर रहे हैं. आज हम इस फीचर में 30 नयी भाषाओं को जोड़ रहे हैं, जिनमें से आठ भारतीय भाषाएं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










