भोजपुर में भीषण गर्मी के कारण 20 जून तक बंद रहेंगे जिले के सभी विद्यालय, डीएम ने जारी किया आदेश
Arrah School Closed News: भोजपुर जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने 20 जून तक कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है. वहीं कक्षा 6 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी.
Arrah School Closed News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों में पढ़ाई को लेकर विशेष निर्देश जारी किया है. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. खासकर दोपहर के समय तापमान काफी अधिक रहने के कारण एहतियाती कदम उठाए गए हैं.
प्री-स्कूल से वर्ग 5 तक की कक्षाएं पूरी तरह बंद
जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल से लेकर वर्ग 5 तक की कक्षाओं का संचालन 20 जून तक पूरी तरह बंद रहेगा. इस अवधि में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए किसी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी.
वर्ग 6 से 8 तक की कक्षाओं पर भी समय सीमा
जिला प्रशासन ने वर्ग 6 से वर्ग 8 तक की कक्षाओं के संचालन पर भी समय सीमा निर्धारित की है. निर्देश के अनुसार इन कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी. इसके बाद कक्षाओं के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा.
विद्यालय प्रबंधन को जारी किया गया निर्देश
इस संबंध में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं. जिला प्रशासन ने विद्यालय संचालकों से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार में आस्था का नया केंद्र: 26 जून को 108 फीट अर्धनारीश्वर प्रतिमा का होगा प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










