तकियापर गांव में घर में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आयी महिला, मौत
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Jun 2026 8:56 AM
करंट लगने का सांकेतिक फोटो.
Jehanabad News : परिजनों ने पहले गांव में निजी चिकित्सकों से इलाज कराया. स्थिति में सुधार नहीं होने पर जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
Jehanabad News : (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
जिले के काको थाना क्षेत्र के तकियापर गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
जानकारी के अनुसार, मृतका संगीता देवी गुरुवार की रात अपने घर में काम कर रही थीं. इसी दौरान वह बिजली के तार के संपर्क में आ गईं, जिससे उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं.
पहले गांव में दिखाया, बाद में ले गये सदर अस्पताल
परिजनों ने पहले उन्हें गांव में और आसपास के निजी चिकित्सकों से इलाज दिलाने का प्रयास किया. स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संगीता देवी को मृत घोषित कर दिया.
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया.
Also Read :Jehanabad News: जानें जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










