जहानाबाद में चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

Published by : Vikas Jha Updated At : 04 Jun 2026 10:25 PM

विज्ञापन

प्रतिकात्मक AI तस्वीर

Jehanabad News: जहानाबाद में गुरुवार को चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान अरवल के करपी निवासी रामाशंकर के रूप में हुई है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

Jehanabad News (अशोक कुमार): जहानाबाद जिले में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जिसमें चलती पैसेंजर ट्रेन से अचानक गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल यात्री की पहचान अरवल जिले के करपी निवासी रामाशंकर के रूप में हुई है. वह जहानाबाद से गया जाने के लिए ट्रेन से सफर कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहानाबाद से गया और पटना के लिए बड़ी संख्या में दैनिक यात्री प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेनों का उपयोग करते हैं.

गेट पर खड़े होने से हादसा

ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई यात्रियों को मजबूरी में गेट पर खड़े होकर सफर करना पड़ता है. गुरुवार को भी एक पैसेंजर ट्रेन जहानाबाद स्टेशन से खुलकर जहानाबाद कोर्ट की ओर जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन के गेट पर खड़े रामाशंकर का हाथ अचानक छूट गया और वह असंतुलित होकर ट्रेन से सीधे नीचे गिर पड़े. यह पूरी घटना जहानाबाद कोर्ट के समीप एक नंबर गुमटी के पास हुई.

एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

ट्रेन से नीचे गिरने के कारण यात्री काफी गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे को देखकर आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों ने तत्काल एंबुलेंस तथा प्रशासन को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को त्वरित इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल प्रशासन ने घायल के मोबाइल से संपर्क नंबर प्राप्त कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

चिकित्सक की निगरानी में इलाज

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आफताब आलम ने बताया कि घायल को शरीर में कई जगह चोटें आई हैं और उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर किया जा सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती हैं.

Also Read: जहानाबाद में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन