Infinix ला रहा नया बजट फोन, मिलेगी 5200mAh की बैटरी और बिना नेटवर्क बात कराने वाला फीचर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 / फोटो- फ्लिपकार्ट
अगर आप नया बजट स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं. Infinix जल्द ही भारत में अपना नया मॉडल Infinix Smart 20 लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स और डिजाइन फ्लिपकार्ट पर रिवील कर दिए हैं.
Infinix भारत में 8 जून को अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च करने वाला है. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव कर दी है, जिसमें मॉडल के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कई फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है. इस मॉडल की खासियत की बात करें, तो इसमें खास Ultra Link फीचर दिया जाएगा, जिससे बिना सिम या इंटरनेट के भी Infinix फोन आपस में करीब 1 किलोमीटर तक बात कर सकते हैं.
कब लॉन्च होगा Infinix Smart 20?
फ्लिपकार्ट पर लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, Infinix Smart 20 भारत में 8 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद स्मार्टफोन सेल के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा. फिलहाल सेल डेट और कीमत को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. यह स्मार्टफोन चार कलर क्लाउडलाइन ब्लू, पोलारिस टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और सनलाइट ऑरेंज ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा.
Infinix Smart 20 डिजाइन
डिजाइन की बात करें, तो फोन के पीछे रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है. मॉडल में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कैमरा मौजूद है. इसका डिजाइन सिंपल और मॉडर्न है, जिसमें फ्लैट फ्रेम और 3D टेक्सचर वाला बैक पैनल मिलता है. फोन की दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं. यह फोन करीब 7.7mm पतला है.
Infinix Smart 20 के खास फीचर्स
इस फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा यानी स्क्रीन बहुत स्मूद चलेगी. मॉडल में 5200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन स्टैंडबाय में लगभग 39 दिन तक चल सकता है. इसके अलावा, यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा, जिसका मतलब है कि यह धूल और हल्के पानी से सुरक्षित रहेगा.
Infinix Smart 10 का होगा अपग्रेड मॉडल
Infinix Smart 20 कंपनी के Infinix Smart 10 का सक्सेसर माना जा रहा है, जिसे भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत 6,799 रुपये रखी गई थी, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए थी. पुराने मॉडल में 6.67-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 700 निट्स तक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है. इस फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB LPDDR4x रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है.
यह भी पढ़ें: खरीदना है नया स्मार्टफोन? जून में आ रहे हैं Xiaomi, Motorola और Redmi के तगड़े मॉडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










