खरीदना है नया स्मार्टफोन? जून में आ रहे हैं Xiaomi, Motorola और Redmi के तगड़े मॉडल

Updated:
विज्ञापन

शाओमी 17T / फोटो- शाओमी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस जून में आपको कई दमदार ऑप्शन मिलने वाले हैं. Xiaomi, Motorola, Redmi और Lava जैसे ब्रांड बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले और सुपरफास्ट चार्जिंग वाले नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

मई 2026 में स्मार्टफोन मार्केट पूरी तरह फ्लैगशिप डिवाइसेज के नाम रहा. Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स अपने कैमरे फीचर्स को लेकर खूब ट्रेंड में रहे, लेकिन बजट और मिड-रेंज यूजर्स के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लगा. लेकिन अब जून का महीना बजट और मिड-रेंज यूजर्स वालों के लिए होने वाला है. इस महीने Xiaomi, Motorola, Redmi और Lava जैसी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही हैं, जिनमें बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग और शानदार कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. खास बात यह है कि इस बार हर बजट के यूजर्स के लिए कुछ न कुछ खास होने वाला है. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जून 2026 के ये अपकमिंग लॉन्च आपके लिए परफेक्ट मौका साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

Lava Bold N2 5G

महीने की शुरुआत देसी कंपनी Lava के स्मार्टफोन से होने वाली है. लावा 3 जून को अपना नया 5G स्मार्टफोन Bold N2 5G बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी इसे No Nonsense Phone बता रही है. फोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 13MP कैमरा मिलने की उम्मीद है. साथ ही इसमें Android 16 मिल सकता है. इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है.

Xiaomi 17T

लावा के बाद शाओमी अपना नया मॉडल Xiaomi 17T 4 जून को लॉन्च करने वाला है. हाल ही में इस मॉडल को कंपनी ग्लोबली लॉन्च किया था और अब यह भारत में लॉन्च होने वाला है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा. सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया जाएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा. फोन में 6500mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

Motorola Edge 70 Pro+

Xiaomi 17T के साथ 4 जून को Motorola का नया मॉडल Motorola Edge 70 Pro+ भी लॉन्च होगा. मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट और 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 8500 Extreme चिपसेट के साथ आएगा. सबसे खास बात इसका कैमरा सेटअप है. इसमें तीनों कैमरे 50MP के होंगे. साथ ही 7000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा.

Redmi Turbo 5

Redmi Turbo 5 भी भारत में लॉन्च होने वाला है. Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 10 जून तक भारत में लॉन्च हो सकता है.इसमें 7560mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. फोन में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आए Xiaomi 17T के फीचर्स, जानिए क्या होगा खास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola