दुर्घटना के बाद आर्थिक सहारा, मृतक के परिजन को मिले दो लाख रुपये

बीमा की राशि का चेक देते हुए.
Nalanda News : चेरो गांव में 2024 में अजीत सिंह की डूबने से मौत हो गयी थी. इसके बाद प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक के पत्नी को बीमा का राशि उी गयी.
Nalanda News : (सुनील कुमार की रिपोर्ट)
हरनौत प्रखंड के चेरो गांव में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana) के तहत एक मृतक आश्रित परिवार को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई.
चेरो बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के वरीय शाखा प्रबंधक विवेक आनंद ने बताया कि खरूआरा गांव निवासी स्वर्गीय अजीत सिंह उर्फ छोटका, जिनकी मृत्यु सितंबर 2024 में पानी में डूबने से हो गई थी, उनका प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कराया गया था.
कागजी प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद बीमा दावा स्वीकृत किया गया, जिसके तहत स्वर्गीय अजीत सिंह की पत्नी अनिता देवी के खाते में 2 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई.
बैंक ने बताया लाभकारी योजना
वरीय शाखा प्रबंधक ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आर्थिक सहारा देना है, जिनके कमाने वाले सदस्य की दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता हो जाती है. उन्होंने कहा कि भले ही किसी की मृत्यु की भरपाई धन से नहीं की जा सकती, लेकिन यह सहायता परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती है. उन्होंने क्षेत्र के सभी खाता धारकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अपना बीमा अवश्य कराएं, ताकि किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










