पुतिन का डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब : भारत ने कभी विदेशों के दबाव में फैसले नहीं लिए

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jun 2026 6:41 AM

विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) के साथ पीएम मोदी (File Photo)

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने SPIEF 2026 में कहा कि भारत एक संप्रभु (Sovereignty) देश है और अपने फैसले खुद लेता है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैसेज देते हुए कहा कि भारत पर रूस के साथ सहयोग कम करने का कोई भी बाहरी दबाव असर नहीं डाल सकता.

विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) में भारत को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत ने कभी किसी विदेशी ताकत के आदेश या दबाव में काम नहीं किया और हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर फैसले लिए हैं. पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका, खासकर डोनाल्ड ट्रंप, भारत पर रूस के साथ सहयोग कम करने का दबाव बना रहे हैं. पुतिन ने साफ कहा कि किसी भी संप्रभु देश के स्वतंत्र फैसलों पर सवाल नहीं उठाया जा सकता.

पुतिन ने साफ शब्दों में कहा कि भारत कभी किसी दूसरे देश के इशारे पर नहीं चलता. भारत और चीन जैसे देश अपने राष्ट्रीय हितों को देखते हुए खुद फैसले लेते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी संप्रभु देश की आजादी और उसके निर्णय लेने के अधिकार को चुनौती नहीं दी जा सकती.

भारत पश्चिमी देशों के किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं

SPIEF में दिए गए इस बयान को पुतिन का ‘दावोस का जवाब’ माना जा रहा है. इससे एक दिन पहले भी पुतिन ने कहा था कि भारत और रूस के रिश्तों को लेकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिशें पूरी तरह बेकार हैं. उन्होंने भारत को रूस का भरोसेमंद साझेदार बताते हुए कहा कि भारत पश्चिमी देशों के किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है. 

यह भी पढ़ें : मोदी पर दबाव बनाना दुनिया के लिए नुकसानदेह, व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ रिश्तों को बताया मजबूत

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बनाया था दबाव

पिछले साल रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर दबाव बनाया था. वॉशिंगटन का दावा था कि रूसी तेल से होने वाली कमाई यूक्रेन युद्ध में मॉस्को की मदद कर रही है. इसी मुद्दे पर अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था. हालांकि, बाद में इसे घटाकर इस साल 18 फीसदी कर दिया गया. इसके बावजूद भारत ने अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए रूस के साथ ऊर्जा सहयोग जारी रखा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola