खगड़िया में खजूर के पेड़ पर गिरा ठनका, धधक उठी आग, गांव में मच गई अफरा-तफरी

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 06 Jun 2026 9:59 AM

विज्ञापन

खगड़िया में खजूर के पेड़ पर गिरा ठनका

Khagaria News: तेज धमाका, आसमान से गिरी बिजली और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया खजूर का पेड़. खगड़िया के अलौली में हुई इस घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया. गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने सूझबूझ दिखाई और बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट.

Khagaria News: खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड में शनिवार को वज्रपात की एक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के वार्ड नंबर 11 में आसमानी बिजली एक ऊंचे खजूर के पेड़ पर गिर गई. वज्रपात के बाद पेड़ में आग लग गई और देखते ही देखते वह धधकने लगा. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

एक तेज धमाका और बदल गया माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब इलाके में मौसम खराब था. अचानक जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा और डीपी सिंह के आंगन में स्थित खजूर का पेड़ आग की लपटों से घिर गया.

वज्रपात की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों में मौजूद लोग घबरा गए. कुछ देर के लिए पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े.

स्थानीय युवक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना के दौरान गांव के युवक कुणाल कुमार मिट्ठू ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को सतर्क किया. उन्होंने ग्रामीणों को एकजुट कर स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती जाती तो आग आसपास के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती थी. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही किसी प्रकार की बड़ी संपत्ति क्षति हुई.

बारिश के मौसम में बढ़ा वज्रपात का खतरा

लगातार बदलते मौसम और बारिश के बीच वज्रपात की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की चिंता भी बढ़ गई है. मौसम खराब होने पर खुले स्थानों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है.

विशेषज्ञों का मानना है कि वज्रपात के दौरान ऊंचे पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान सबसे अधिक जोखिम वाले स्थान होते हैं.

प्रशासन ने जारी की सावधानी की सलाह

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, तेज आंधी और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. बिजली चमकने या गरज सुनाई देने पर खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि मानसून और खराब मौसम के दौरान थोड़ी सी सावधानी भी बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकती है.

Also Read: 21 जून को सरकारी बसों में बिना टिकट सफर करेंगे नीट के छात्र, बिहार सीएम ने किया ऐलान

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन