Video: श्री अकाल तख्त साहिब में भिंडरावाले के पोस्टर बांटे गए, ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी मनी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jun 2026 7:39 AM
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी (Photo: ANI)
Video: अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी मनाई जा रही है. यह अभियान भारतीय इतिहास की सबसे चर्चित और विवादित सैन्य कार्रवाइयों में गिना जाता है. बरसी मनाने का एक वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है.
Video: अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी और जरनैल सिंह भिंडरावाले की पुण्यतिथि पर श्री अकाल तख्त साहिब में भिंडरावाले के पोस्टर बांटे गए.ऑपरेशन ब्लू स्टार 1 से 10 जून 1984 तक चला था. इस सैन्य अभियान में भिंडरावाले मारे गए थे. हर साल इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक उन्हें याद करने के लिए यहां पहुंचते हैं. ANI द्वारा जारी वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स हाथ में ढेर सारे पोस्टर लिये हैं. वो वहां मौजूद लोगों को पोस्टर दे रहा है. सभी इस पोस्टर को हाथ में उठाए वीडियो में दिख रहे हैं. देखें वीडियो.
#WATCH | Amritsar, Punjab | Posters displaying Jarnail Singh Bhindranwale being distributed at Sri Akal Takht Sahib on the occasion of 42nd anniversary of Operation Blue Star and also the death anniversary of Bhindranwale, who was killed during the operation
— ANI (@ANI) June 6, 2026
Operation Blue Star… pic.twitter.com/pQtdhcJvbA
ऑपरेशन ब्लू स्टार के बारे में जानें
ऑपरेशन ब्लू स्टार भारतीय इतिहास की सबसे चर्चित और विवादित सैन्य कार्रवाइयों में से एक माना जाता है. यह अभियान जून 1984 में भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर से हथियारबंद उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए चलाया था. इससे पहले 1983 में जरनैल सिंह भिंडरावाले अपने समर्थकों के साथ स्वर्ण मंदिर परिसर में आकर ठहर गए थे. वहीं से उन्होंने अलग खालिस्तान की मांग और अपनी गतिविधियां जारी रखीं, जिससे केंद्र सरकार की चिंता बढ़ने लगी. समय के साथ सरकार और भिंडरावाले के बीच टकराव गहराता गया. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 3 जून 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू करने का आदेश दे दिया.
यह भी पढ़ें : हरभजन सिंह ने खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले को बताया शहीद, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










