भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका! अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो सकते हैं विराट कोहली
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 05 Jun 2026 10:45 PM
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
विराट कोहली की चोट ने भारतीय टीम की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार बल्लेबाज पहले ही अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हैं और अब उनके इंग्लैंड दौरे में भी हिस्सा लेने पर संशय बना हुआ है. अगर कोहली समय पर फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम इंडिया को आगामी महत्वपूर्ण मुकाबलों में बड़ा झटका लग सकता है.
Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए. आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद वो वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं अब ऐसी खबरें आ रही है कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी. तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक होगी. इस सीरीज में अभी एक महीने से ज्यादा का समय है. लेकिन विराट कोहली के चोट को देखते हुए लग नहीं रहा है कि वो इस समय तक फिट हो पाएंगे. विराट कोहली लगातार दो सीरीज में भारत के लिए खेलते नहीं दिखाई देंगे.
विराट कोहली की चोट गंभीर
विराट कोहली की चोट गंभीर बताई जा रही है. स्कैन में डिस्टल सेमिमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर की पुष्टि होने के बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है. इस इंजरी में सर्जरी की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन उन्हें फिट होने के लिए कम से कम 6 सप्ताह का समय लगेगा. विराट को चोट से उबरने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया से गुजरना होगा.
रोहित भी हैं चोटिल
विराट के अलावा रोहित भी चोट से जुझ रहे हैं. रोहित को 12 अप्रैल 2026 को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले मं हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. जिसके बाद रोहित 5 मुकाबला नहीं खेले थे. इसके बाद वो बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में नजर आए. फिटनेस टेस्ट के लिए रोहित शर्मा को सीईओ में बुलाया गया है. रोहित शर्मा को 8 जून को रिपोर्ट करना होगा. उसके बाद वो 11 जून को टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे.
6 को ऐलान होगा विराट कोहली का रिप्लेसमेंट
बीसीसीआई 6 जून को विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी. बीसीसीआई इस दिन टी20 टीम के नए कप्तान का भी ऐलान करेंगे. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. इसके साथ ही बोर्ड आयरलैंड के दौरे के लिए टीम का ऐलान भी कर सकती है.
यह भी पढ़ें: कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










