मृणाल-पूजा को डायमंड, वरुण को मिली लाखों की घड़ी, बोले- करण जौहर भी नहीं देते ऐसे गिफ्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jun 2026 8:29 AM

विज्ञापन

फराह खान, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े, फोटो- यूट्यूब

फराह खान ने अपने नए व्लॉग में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े को महंगे गिफ्ट दिए. वीडियो में वरुण ने उन्हें सबसे ज्यादा कमाने वाली यूट्यूबर बताया. आइए आपको उन गिफ्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान एक बार फिर अपने व्लॉग को लेकर चर्चा में हैं. साल 2024 में शुरू हुआ उनका यूट्यूब चैनल आज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है. उन्होंने अपने नए व्लॉग में फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की स्टारकास्ट को महंगे तोहफे देकर सभी को चौंका दिया. इस दौरान वरुण धवन ने मजाकिया अंदाज में उन्हें सबसे ज्यादा कमाने वाली यूट्यूबर तक कह दिया.

सितारों को मिले लाखों रुपये के तोहफे

फराह खान अपने व्लॉग में अक्सर मेहमानों को खास गिफ्ट देती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन को हार्वे से लग्जरी घड़ियां भेंट दी. ब्रांड के पेज के अनुसार इसकी कीमत 1,05,000 और 1,30,000 है. वहीं मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े को लैब-ग्रोन डायमंड पेंडेंट दिए गए.

महंगे गिफ्ट देख चौंक गए वरुण

महंगे गिफ्ट देखकर वरुण भी हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि अब यह ऑफिशियल हो गया है कि फराह खान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यूट्यूबर हैं. उन्होंने कहा कि किसी शो में इतने कीमती तोहफे नहीं मिले. यहां तक कि करण जौहर के शो में भी उन्हें कभी डायमंड नहीं मिला.

देखें व्लॉग

गोल्ड प्ले बटन भी हासिल

व्लॉग के दौरान फराह खान ने बताया कि उनके चैनल को गोल्ड प्ले बटन मिल चुका है. यह सम्मान उन यूट्यूब क्रिएटर्स को दिया जाता है जिनके चैनल पर 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हो जाते हैं. फराह पहले भी कह चुकी हैं कि आज उन्हें यूट्यूब से अच्छी कमाई हो रही है. उन्होंने यह भी बताया था कि वह अपने कुक दिलीप को यूट्यूब की कमाई का हिस्सा देती हैं.

यह भी पढ़ें- Peddi Collection: ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ही फिसली ‘पेड्डी’, बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा दम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola