Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कितनी चली वरुण धवन की फिल्म, आंकड़े चौंकाने वाले

Updated:
विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1

है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 फोटो- इंस्टाग्राम

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर है जवानी तो इश्क होना है थियेटर्स में दस्तक दे चुकी हैं. रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ने ओपनिंग डे पर कितने नोट छापे, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. डेविड धवन की ओर से निर्देशित है जवानी तो इश्क होना है को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. दर्शकों ने मूवी को मजेदार और फुल पैसा वसूल बताया. इसे बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की पेड्डी और बॉबी देओल की बंदर से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.

है जवानी तो इश्क होना है ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 9,080 शोज़ के साथ 7.50 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 9.00 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹7.50 करोड़ पहुंच गया है.

तरण आदर्श ने है जवानी तो इश्क होना है का किया रिव्यू

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने है जवानी तो इश्क होना है को 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं और इसे एक फुल-ऑन एंटरटेनर बताया है. उन्होंने कहा, डेविड धवन ने एक बार फिर वही फॉर्मूला अपनाया है, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है, यानी बिना ज्यादा दिमाग लगाए सिर्फ एंटरटेनमेंट एंजॉय करना. यह एक परफेक्ट स्ट्रेस-बस्टर है, जो दर्शकों को हंसाने और हल्का महसूस कराने का काम करती है. रोमांस, कॉमेडी, कन्फ्यूजन, फैमिली ड्रामा और रंग-बिरंगे किरदारों का मिक्स इसे एक क्लासिक डेविड धवन स्टाइल एंटरटेनर बनाता है.

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी जैस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी बानी (मृणाल ठाकुर) से हुई है, कहानी में तब बड़ा ट्विस्ट आता है, जब बानी तलाक लेना चाहती है. जब उनसे कारण पूछा जाता है, तो वह कहती है जैस पिता बनना चाहता है. इसी बीच जैस की जिंदगी में प्रीत (पूजा हेगड़े) की एंट्री होती है. सब कुछ धीरे-धीरे ट्रैक पर आता हुआ नजर आता है, लेकिन फिर ऐसा कन्फ्यूजन शुरू होता है जो पूरी कहानी को उलट-पुलट कर देता है. जैस की गर्लफ्रेंट और वाइफ प्रेग्नेंट हो जाती हैं. कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट आते हैं जो दर्शकों को हंसाते भी हैं और आगे क्या होगा, इसकी उत्सुकता भी बनाए रखते हैं.

यह भी पढ़ें- Theatres Release Films: इस वीकेंड थिएटर्स में मचेगा धमाल, रिलीज हुई ये 7 दमदार फिल्में, देखें लिस्ट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola