कम बजट की 'ऑब्सेशन' बनी साल की बड़ी हिट फिल्म, जानें 8वें दिन का कलेक्शन

Published by : Anushka Singh Updated At : 06 Jun 2026 8:52 AM

विज्ञापन

ऑब्सेशन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो -X

Obsession Box Office Collection: हॉरर थ्रीलर फिल्म 'ऑब्सेशन' भारत के सिनेमाघरों में कमाल कर रही है. बिना किसी बड़े सुपरस्टार के भी इस फिल्म ने अपने 8वें दिन करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है.

विज्ञापन

Obsession Box Office Collection: डायरेक्टर करी बार्कर की नई फिल्म ‘ऑब्सेशन’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह फिल्म 29 मई को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सबसे मजेदार बात यह है कि इस फिल्म में कोई भी बड़ा और जाना-माना सुपरस्टार नहीं है, फिर भी लोग इसे देखने के लिए थिएटर्स में टूट पड़ रहे हैं.

आठवें दिन हुई करोड़ों की कमाई

फिल्म ने अपने आठवें दिन यानी शुक्रवार को भारत के 1,574 शोज से कुल 3.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह कमाई सातवें दिन यानी गुरुवार को हुई 2.90 करोड़ रुपये की कमाई से ज्यादा है. इस नई कमाई को मिलाकर अब तक भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 21.85 करोड़ रुपये ज्यादा और ग्रॉस कलेक्शन 26.05 करोड़ रुपये हो चुका है.

पहले हफ्ते में फिल्म ने कैसे मचाया धमाल

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में बहुत ही धमाकेदार शुरुआत की थी, जहां इसने पहले दिन यानी शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. शनिवार को 2.75 करोड़ रुपये और रविवार को 3.25 करोड़ बटोरकर वीकेंड पर बहुत शानदार रफ्तार पकड़ी. इसके बाद वीकडेज दिनों में भी इसकी पकड़ मजबूत रही, जहां फिल्म ने सोमवार को 2.00 करोड़ रुपये और मंगलवार को 3.00 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है. पहले हफ्ते के आखिरी दिनों यानी बुधवार और गुरुवार को भी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी भीड़ सिनेमाघरों में जुटी रही और इसने दोनों दिन लगातार 2.90 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. इस तरह सातों दिनों तक लगातार चली इस बेहतरीन कमाई की बदौलत फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में कुल 18.55 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पूरा कर लिया था.

कम बजट में बनी और दुनिया भर में छा गई

यह फिल्म इस साल की सबसे हैरान कर देने वाली हिट साबित हुई है. सोशल मीडिया पर लोग इसके डर और सस्पेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म 1 मिलियन डॉलर लगभग 8 करोड़ रुपये से भी कम के छोटे से बजट में बनी थी, लेकिन इसने दुनिया भर में अब तक लगभग 148 मिलियन डॉलर करीब 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की छप्परफाड़ कमाई कर ली है. इसमें से 105 मिलियन डॉलर तो अकेले नॉर्थ अमेरिका से आए हैं. यह फिल्म बॉलीवुड की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ से भी ज्यादा अच्छी कमाई कर रही है.

क्या है इस फिल्म की डरावनी कहानी

इस फिल्म की कहानी बेयर नाम के एक अकेले लड़के की है, जो एक म्यूजिक की दुकान में काम करता है. वह बचपन से अपनी दोस्त निक्की से चुपचाप प्यार करता है. जब वह अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाता, तो एक जादुई दुकान से वन विश विलो नाम का एक अजीब सा खिलौना खरीद लेता है. वह इच्छा मांगता है कि निक्की उसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करे. उसकी यह इच्छा सच तो हो जाती है, लेकिन बहुत ही भयानक तरीके से. निक्की का प्यार एक खतरनाक पागलपन और सनक में बदल जाता है, जिससे बेयर की जान आफत में आ जाती है.

यह भी पढ़ें: Peddi Collection: ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ही फिसली ‘पेड्डी’, बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा दम

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola