JEE Main में 1 लाख रैंक पर कौन सा कॉलेज मिल सकता है? जानें बेस्ट ऑप्शंस

Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Jun 2026 11:02 PM

विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Best BTech College: जेईई मेन परीक्षा में 1 लाख रैंक (लगभग 93 परसेंटाइल) आने पर छात्रों के मन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि क्या उन्हें कोई अच्छा कॉलेज मिल पाएगा. हालांकि इस रैंक पर टॉप एनआईटी (NIT) में कंप्यूटर साइंस (CSE) मिलना मुश्किल होता है, लेकिन देश में कई ऐसे बेहतरीन सरकारी और प्राइवेट संस्थान हैं जहां बेहतरीन ब्रांच में एडमिशन मिल सकता है.

विज्ञापन

Best BTech College: जेईई मेन में 1 लाख से ज्यादा स्कोर होने पर सही कॉलेज मिल सकता है. अगर आप एनआईटी का टैग चाहते हैं, तो 1 लाख रैंक पर कुछ चुनिंदा एनआईटी में मौका मिल सकता है. जोसा (JoSAA) के सामान्य राउंड्स के बजाय सीएसएबी (CSAB) स्पेशल राउंड्स में जाने पर संभावनाएं अधिक होती हैं.

Best BTech College: इन NITs में मिलेगा एडमिशन

होम स्टेट कोटा होने पर NIT Hamirpur, NIT Jalandhar और NIT Raipur जैसे कॉलेजों में कुछ कोर ब्रांच मिलने के चांस रहते हैं. वहीं NIT Agartala, NIT Nagaland, NIT Mizoram और NIT Sikkim जैसे संस्थानों में Civil, Mechanical और Electrical जैसी ब्रांच मिल सकती है.

GFTI कॉलेज क्यों बेस्ट ऑप्शन

1 लाख रैंक वाले छात्रों के लिए GFTI यानी Government Funded Technical Institutes एक बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है. इन कॉलेजों में फीस कम होती है और प्लेसमेंट भी ठीक रहता है. SLIET Longowal में Mechanical या Chemical Engineering मिल सकती है.

इस रैंक पर Assam University Silchar में Electronics और Agriculture Engineering के विकल्प मिल जाते हैं. वहीं Tezpur University और Gurukula Kangri University जैसे संस्थानों में भी Core Engineering ब्रांच मिलने की संभावना रहती है.

स्टेट काउंसलिंग में मौका

कई बार स्टेट काउंसलिंग के जरिए भी अच्छे सरकारी कॉलेज मिल जाते हैं. UPSEE या UPTAC काउंसलिंग में IET Lucknow और HBTU Kanpur जैसे कॉलेजों में कोर ब्रांच मिलने के अच्छे चांस होते हैं. Haryana की काउंसलिंग में YMCA Faridabad और UIET Kurukshetra जैसे कॉलेजों में IT और Electronics ब्रांच मिल सकती है. MP DTE काउंसलिंग में SGSITS Indore जैसे अच्छे संस्थान भी इस रैंक पर उपलब्ध हो सकते हैं.

Private Universities भी ऑप्शन

अगर आपकी पहली प्राथमिकता Computer Science या IT ब्रांच है तो प्राइवेट यूनिवर्सिटी एक अच्छा विकल्प बन सकती है. SRM Chennai, KIIT Bhubaneswar, Thapar Institute Patiala और LNMIIT Jaipur जैसे संस्थानों में अच्छी प्लेसमेंट सुविधा भी मिलती है. यहां 1 लाख रैंक पर भी कुछ स्पेशलाइज्ड ब्रांच या लोअर डिवीजन में CSE से जुड़े कोर्स मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Advanced रिजल्ट में डेटा लीक, बिना OTP के डायरेक्ट एंट्री, IIT रुड़की ने मानी गलती

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola