जोसा काउंसलिंग में सीट छोड़ने पर क्या होता है? जानिए फीस को लेकर नियम

Updated:
विज्ञापन
JoSAA Counselling 2026

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

JoSAA Counselling 2026: JoSAA काउंसलिंग में सीट छोड़ना एक महत्वपूर्ण फैसला है, जिसे सोच-समझकर और सही समय पर लिया जाना चाहिए. गलत समय पर सीट छोड़ने से छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर भी हो सकते हैं और उनकी फीस भी जब्त की जा सकती है.

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2026: आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और जीएफटीआई (GFTI) में एडमिशन के लिए JoSAA काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है. जोसा काउंसलिंग में एक भी गलती स्टूडेंट का एक साल बर्बाद कर सकती है. ऐसे में इससे जुड़े सभी नियम को अच्छी तरह जान लें. क्या आप जानते हैं कि सीट छोड़ने (Withdrawal) से क्या होता है. अगर कोई उम्मीदवार आवंटित सीट छोड़ता है तो इसका सीधा असर उसकी काउंसलिंग प्रक्रिया और फीस पर पड़ सकता है.

सीट छोड़ने पर क्या होता है असर?

JoSAA नियमों के अनुसार, यदि कोई छात्र सीट छोड़ता है या सीट रद्द होती है, तो वो छात्र पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो सकता है. इसके साथ ही Seat Acceptance Fee (SAF) भी प्रभावित होती है.

फीस रिफंड का नियम

जोसा काउंसलिंग में सीट छोड़ने पर फीस रिफंड का नियम कहता है कि अगर उम्मीदवार आधिकारिक विड्रॉल (Seat Withdrawal) विंडो के तहत सीट छोड़ता है, केवल प्रोसेसिंग फीस काटी जाती है कि जोकि लगभग 1,500 से 7,000 रुपये तक है. बाकी बची हुई फीस वापस कर दी जाती है. लेकिन अगर आपने फाइनल राउंड के बाद सीट छोड़ी है तो आपका पैसे वापस नहीं किए जाते हैं.

कब तक सीट छोड़ सकते हैं?

सीट छोड़ने का नियम विभिन्न संस्थान के लिए अलग-अलग है. अगर आप IIT के लिए लिए अप्लाई कर रहे हैं तो 5वें राउंड तक सीट छोड़ी जा सकती है. NIT, IIIT और GFTI जैसे संस्थानों के लिए 6वें राउंड तक सीट विड्रॉल (Seat Withdrawal) की सुविधा मिलती है.

सीट छोड़ने के बाद क्या होगा?

एक बार आधिकारिक तरीके से सीट छोड़ने के बाद:

  • उम्मीदवार JoSAA के आगे के राउंड में शामिल नहीं हो सकता
  • हालांकि वह CSAB स्पेशल राउंड के लिए पात्र हो सकता है
  • बिना प्रक्रिया के सीट छोड़ने पर नुकसान

यह भी पढ़ें- IIT या NIT नहीं ये IIIT है बेस्ट! JoSAA काउंसलिंग से नहीं मिलता है एडमिशन 

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola