शराब तस्करी में दोषी को 10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना
Published by : Suryakant Kumar Updated At : 05 Jun 2026 8:59 PM
सांकेतिक तस्वीर
Buxar News: बक्सर की एक विशेष अदालत ने शराब तस्करी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनु मिश्रा को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. विशेष न्यायाधीश सोनेलाल रजक की अदालत ने दोषी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसे न चुकाने पर उसे एक साल अतिरिक्त जेल काटनी होगी.
Buxar News (बक्सर से डॉ विष्णुदत्त द्विवेदी की रिपोर्ट ) :
बिहार में शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने की दिशा में बक्सर न्यायालय ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. बक्सर व्यवहार न्यायालय के विशेष न्यायाधीश (उत्पाद) सोनेलाल रजक की अदालत ने उत्पाद कांड संख्या-35/2026 की सुनवाई करते हुए शराब तस्करी के आरोपी मनु मिश्रा को दोषी करार दिया. अदालत ने उसे 10 वर्षों के कारावास की कड़ी सजा सुनाई है. इसके साथ ही न्यायालय ने अभियुक्त पर 5 लाख रुपये का आर्थिक दंड (जुर्माना) भी लगाया है. कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि दोषी द्वारा जुर्माने की राशि जमा नहीं की जाती है, तो उसे 1 वर्ष अतिरिक्त समय जेल में बिताना होगा.
वीर कुंवर सिंह सेतु पर शराब के साथ हुआ था गिरफ्तार, स्पीडी ट्रायल से आया फैसला
इस ऐतिहासिक और त्वरित फैसले के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) अवधेश कुमार राय ने बताया कि बक्सर नगर के सिविल लाइंस इलाके का रहने वाला मनु मिश्रा अवैध शराब की खेप लेकर आ रहा था. बीते 28 जनवरी 2026 को वह वीर कुंवर सिंह सेतु (यूपी-बिहार बॉर्डर) के रास्ते ‘8 PM’ ब्रांड की 23 पीस शराब लेकर बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा था. इसी दौरान मुस्तैद एएसआई (ASI) बसंती कुमारी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायालय में स्पीडी ट्रायल (त्वरित सुनवाई) के तहत महज कुछ ही महीनों के भीतर केस का निष्पादन कर यह कड़ा फैसला सुनाया गया है.
Also Read: 75 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर जिप सदस्य का अल्टीमेटम, बैठक में आत्मदाह की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










