झारखंड के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार, 50 किलोमीटर प्रति घंटे से हवा चलने की संभावना

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Jun 2026 9:57 AM

विज्ञापन

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड के कई क्षेत्रों में शनिवार को मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 6 जून को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

विज्ञापन

Jharkhand Weather: केरलम पहुंचे दक्षिण-पश्चिम मानसून के रफ्तार पकड़ने से इसके दो से तीन दिन के अंदर गोवा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश के साथ-साथ दक्षिण-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में पहुंचने की प्रबल संभावना है. इस बीच झारखंड के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार यानी 6 जून को राज्य के कई इलाकों में बादल गरजने वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. कुछ ही इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. 

7-9 जून तक का मौसम 

सात जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन/वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 9 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ जगहों पर वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 

10 जून से प्री मॉनसून बारिश के आसार 

संभावना व्यक्त की जा रही है कि 10 जून से कई जगहों पर प्री मॉनसून बारिश शुरू हो सकती है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक पाकुड़ में 80 मिमी बारिश हुई. 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद भी लापरवाही, रांची के अस्पतालों में फायर सेफ्टी फेल, रिम्स पर भी खतरा मंडराया

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं छूटेगी पढ़ाई, 35000 से अधिक विद्यालयों में चलेगा ‘ग्राम शिक्षा संगम

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola