Russia Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर कसा शिकंजा, रूसी कब्जे वाले क्षेत्र में लगाया मार्शल लॉ

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Oct 2022 6:41 PM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA AICC** Kurnool: Congress leader Rahul Gandhi speaks with media during the party's Bharat Jodo Yatra, in Kurnool district of Andhra Pradesh, Wednesday, Oct. 19, 2022. (PTI Photo) (PTI10_19_2022_000160B)

रूस-युक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी खुफिया चीफ ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी, कि व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा सकते हैं. हालांकि जब यूक्रेन में रूस ने जंग की शुरुआत की थी, उस समय से ही मार्शल लॉ को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था.

विज्ञापन

यूक्रेन में रूस का हमला अब भी जारी है. इधर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगा दिया है. पुतिन ने रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपातकालीन शक्तियां प्रदान कर दीं.

अमेरिकी खुफिया चीफ ने मार्शल लॉ को लेकर कर दी थी भविष्यवाणी

रूस-युक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी खुफिया चीफ ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी, कि व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा सकते हैं. हालांकि जब यूक्रेन में रूस ने जंग की शुरुआत की थी, उस समय से ही मार्शल लॉ को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था. हालांकि उस समय व्वादिमीर पुतिन ने इससे साफ इनकार कर दिया था और कहा था कि मार्शल लॉ उस देश में लगाया जाता है, जहां कोई बाहरी आक्रमण होता है.

Also Read: Russia-Ukraine War: विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहा जंग! रूस ने NATO बॉर्डर पर तैनात किये 11 Nuclear बॉम्बर्स

20 अक्टूबर से प्रभावी होगा मार्शल लॉ

व्लादिमीर पुतिन ने मार्शल लॉ के तहत उठाए जाने वाले कदमों को तत्काल स्पष्ट नहीं किया, लेकिन कहा कि उनका आदेश बृहस्पतिवार से प्रभावी होगा. उन्होंने अपने आदेश में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को विशिष्ट प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया है.

रूसी संसद ने पुतिन के फैसले पर लगायी मुहर

रूस की संसद के ऊपरी सदन ने चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू करने के पुतिन के फैसले पर तुरंत मुहर लगा दी. मसौदा कानून इंगित करता है कि इसमें यात्रा और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध, सख्त सेंसरशिप और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए व्यापक अधिकार शामिल हो सकते हैं. पुतिन ने अपने आदेश के तहत रूसी क्षेत्रों के प्रमुखों को दी जाने वाली अतिरिक्त शक्तियों का विवरण भी नहीं दिया. उन्होंने कहा, मौजूदा स्थिति में, मैं सभी रूसी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त शक्तियां देना आवश्यक समझता हूं. रूसी नेता ने यूक्रेन में लड़ाई के मद्देनजर विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए एक समन्वय समिति की स्थापना का भी आदेश दिया, जिसे उन्होंने विशेष सैन्य अभियान कहा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola