अमेरिका के व्हाइट हाउस ने नरेंद्र मोदी, रामनाथ कोविंद को अन फॉलो किए जाने को लेकर दिया स्पष्टीकरण, ये बात कह कर दी सफाई

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने स्पष्टीकरण दिया कि उसका टि्वटर हैंडल आम तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान कुछ अवधि के लिए ही मेजबान देशों के अधिकारियों के ट्विटर अकाउंट को ‘फॉलो'' करता है

विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने बुधवार को स्पष्टीकरण दिया कि उसका टि्वटर हैंडल आम तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान कुछ अवधि के लिए ही मेजबान देशों के अधिकारियों के ट्विटर अकाउंट को ‘फॉलो” करता है ताकि यात्रा के समर्थन में उनके संदेशों को रीट्वीट किया जा सकें. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फरवरी के अंतिम सप्ताह में भारत की यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस के आधिकारिक टि्वटर हैंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास और भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर के अकाउंट को ‘फॉलो’ करना शुरू किया था.

इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाइट हाउस ने इन सभी छह टि्वटर हैंडलों को ‘अनफॉलो’ कर दिया. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘व्हाइट हाउस का टि्वटर अकाउंट सामान्यत: अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य के टि्वटर अकाउंट्स को फॉलो करता है. उदाहरण के लिए राष्ट्रपति की किसी यात्रा के दौरान कुछ अवधि के लिए मेजबान देशों के अधिकारियों को फॉलो करता है ताकि यात्रा के समर्थन में उनके संदेशों को रीट्वीट किया जा सके. ” अधिकारी उस सवाल का जवाब दे रहा था कि व्हाइट हाउस ने किन वजहों से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भारतीय अधिकारियों के टि्वटर हैंडल्स को ‘फॉलो’ किया और फिर बाद में ‘अनफॉलो’ कर दिया.

व्हाइट हाउस के इस कदम पर भारत में सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि व्हाइट हाउस द्वारा टि्वटर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अनफॉलो किए जाने’ से उन्हें निराशा हुई है और विदेश मंत्रालय को इसका संज्ञान लेना चाहिए. बुधवार तक व्हाइट हाउस के 2.2 करोड़ फॉलोअर्स थे. वह आम तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके आधिकारिक टि्वटर हैंडल, प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी, नये प्रेस सचिव केलीघ मैकएनी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और पूर्व व्हाइट हाउस सचिव स्टेफनी ग्रीशम समेत 13 लोगों के अकाउंट्स फॉलो करता है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola