'मैं बच्चों का शोषण करने वाला नहीं हूं... तुम कलंक हो', रिपोर्टर पर भड़के ट्रंप; शूटर को बताया बीमार

Published by :Govind Jee
Published at :27 Apr 2026 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Trump Snaps reporter over shooter manifesto claims

इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

Trump Snaps Reporter: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने '60 मिनट्स' इंटरव्यू में हमलावर के मेनिफेस्टो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सीबीएस न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने आरोपी कोल टॉमस एलन को कट्टरपंथी और मानसिक रूप से बीमार बताया. साथ ही उन्होंने घटना के समय सीक्रेट सर्विस की फुर्ती और जांबाजी की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

Trump Snaps Reporter: वाशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हुई फायरिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा फूट पड़ा. ’60 मिनट्स’ को दिए इंटरव्यू में जब रिपोर्टर नोरा ओ’डोनेल ने हमलावर के मैनिफेस्टो की वे बातें पढ़ीं जिसमें ट्रंप को ‘रेपिस्ट’ और ‘बच्चों का शोषण करने वाला’ (पेडोफाइल) कहा गया था, तो ट्रंप भड़क गए. ट्रंप ने रिपोर्टर से कहा कि मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, वह शूटर एक बीमार व्यक्ति था और आपको ऐसी घटिया बातें नहीं पढ़नी चाहिए.

रिपोर्टर को बताया ‘कलंक’

इंटरव्यू के दौरान जब नोराह ओ’डोनेल ने हमलावर की लिखी बातें पढ़ीं, तो ट्रंप ने कहा कि मुझे पता था कि तुम यही पढ़ोगी. हां, उसने यह लिखा था, लेकिन मैं रेपिस्ट नहीं हूं. मैंने भी वह मेनिफेस्टो पढ़ा है, वह शख्स बीमार है. तुम्हें ऐसी चीजें नहीं पढ़नी चाहिए… तुम कलंक हो. खैर, आगे बढ़ो और इस इंटरव्यू को खत्म करो.

हमले के वक्त क्या हुआ?  

शनिवार (25 अप्रैल) शाम वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान यह घटना हुई. हमलावर की पहचान 31 साल के कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है. ट्रंप ने सीबीएस न्यूज को बताया कि जब हमला हुआ, तो वह घबराए नहीं थे. उन्होंने कहा कि मैं देखना चाहता था कि आखिर हो क्या रहा है, इसलिए मैं सुरक्षा अधिकारियों के लिए काम थोड़ा मुश्किल बना रहा था ट्रंप ने बताया कि बाद में सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उनसे और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप से फर्श पर लेटने को कहा, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित जगह ले जाया गया.

कौन है हमलावर कोल टॉमस एलन?  

यूएस एक्टिंग अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी कोल टॉमस एलन ट्रंप प्रशासन के लोगों को निशाना बनाना चाहता था. उसने सुरक्षा घेरा तोड़कर गोलियां चलाई थीं, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे तुरंत पकड़ लिया. इस झड़प में एक सुरक्षा अधिकारी को चोट भी आई है.

ईसाई से बन गया था ‘एंटी-क्रिश्चियन’

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने हमलावर का मेनिफेस्टो देखा है, जिससे पता चलता है कि वह काफी ‘रेडिकलाइज’ (कट्टरपंथी) हो गया था. ट्रंप के मुताबिक, ‘वह पहले ईसाई धर्म को मानता था, लेकिन फिर वह एंटी-क्रिश्चियन बन गया. उसका परिवार भी उसे लेकर काफी परेशान था और पुलिस को पहले ही अलर्ट कर दिया था. वह काफी बीमार दिमाग वाला इंसान था.’ ट्रंप ने हमलावर की फुर्ती की तुलना ‘ब्लर’ (धुंधली परछाई) से करते हुए सीक्रेट सर्विस की तारीफ की.

ये भी पढ़ें: क्या होता है बॉलरूम, व्हाइट हाउस शूटिंग के बाद ट्रंप ने इसकी जरूरत पर क्यों दिया बल ?

मीडिया और ‘नो किंग्स’ विरोध पर साधा निशाना

ट्रंप ने इंटरव्यू में मीडिया की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि देश में ‘नो किंग्स’ जैसे विरोध प्रदर्शनों की वजह से ऐसे लोग पैदा हो रहे हैं. ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा कि मैं कोई राजा नहीं हूं, अगर होता तो आज तुम्हारे साथ बैठकर बात नहीं कर रहा होता. राष्ट्रपति ने यह भी साफ किया कि वह चाहते थे कि हमला होने के बावजूद कार्यक्रम जारी रहे और वह वापस अंदर जाना चाहते थे.

ये भी पढ़ें : अमेरिका के एक्टिंग अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा-शूटर की जांच चल रही है, उसपर कई चार्ज लगेंगे

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola