ePaper

रूस यूक्रेन युद्ध : व्हाइट हाउस का दावा - यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है रूस

Updated at : 10 Mar 2022 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
रूस यूक्रेन युद्ध : व्हाइट हाउस का दावा - यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है रूस

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के रूस के इन आरोपों को 'बेतुका' बताया. उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन के खिलाफ सामूहिक विनाश के इस प्रकार के हथियार संभवत: स्वयं इस्तेमाल करने का आधार बनाने के लिए यह आरोप लगा रहा है.

विज्ञापन

वॉशिंगटन : रूस-यूक्रेन का आज 14वां दिन है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने आगाह किया है कि रूस यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. इससे पहले रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन में अवैध रासायनिक हथियार बनाए जा रहे हैं, जिसे व्हाइट हाउस ने खारिज किया था.

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने इस सप्ताह यूक्रेन पर अपने क्षेत्र में अमेरिका के समर्थन से रासायनिक एवं जैविक हथियार प्रयोगशालाएं चलाने का आरोप लगाया था. हालांकि, अपने आरोप के पक्ष में उन्होंने कोई सबूत मुहैया नहीं कराए थे.

हिंदी की समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के रूस के इन आरोपों को ‘बेतुका’ बताया. उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन के खिलाफ सामूहिक विनाश के इस प्रकार के हथियार संभवत: स्वयं इस्तेमाल करने का आधार बनाने के लिए यह आरोप लगा रहा है. साकी ने बुधवार को ट्वीट किया, ”यह यूक्रेन पर पूर्व नियोजित, अकारण और अनुचित हमले को सही ठहराने की कोशिश करने के लिए रूस की एक स्पष्ट चाल है.”

Also Read: रूस-यूक्रेन युद्ध : पुतिन के आगे झुके जेलेंस्की! रूस की विनाशलीला देख समझौते का दिया संकेत

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बुधवार को रूस के दावे को मूर्खतापूर्ण करार दिया. एक रूसी पत्रकार द्वारा इन दावों के बारे में सवाल किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इस समय इन रिपोर्ट या इस प्रकार की प्रयोगशालाओं संबंधी इन आरोपों की पुष्टि करने वाली कोई सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola