LPG Price: पाकिस्तान में सस्ता या महंगा? कितनी है एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

LPG Price: 1 सितंबर 2024 को भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा होने के बाद लोगों के जेहन में कई सवाल आ रहे हैं. जैसे पाकिस्तान में कितनी है एलपीजी की कीमत? जानें इस सवाल का जवाब

विज्ञापन

LPG Price: 1 सितंबर 2024 को भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. हालांकि इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया है. इस बीच लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में एलपीजी की कीमत आखिर कितनी है? क्या वहां भारत से सस्ता गैस मिल रहा है? क्या पाकिस्तान में लोग भारत से ज्यादा पैसा एलपीजी के लिए चुका रहे हैं? कई सवाल हैं जो लोग जानना चाहते हैं. तो आइए हम आपको इन सवालों के जवाब बताते हैं.

पाकिस्तान में भी दो तरह के गैस सिलेंडर मिलते हैं. पहला घरेलू उपयोग में लाने के लिए जबकि दूसरा कॉमर्शियल एलपीजी. पाकिस्तान में एलपीजी गैस की कीमत सभी नागरिकों और उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण है. यह सिलेंडर और पाइप में इस्तेमाल होने वाली सबसे आम गैस है. घरेलू एलपीजी गैस का इस्तेमाल पूरे पाकिस्तान में खाना पकाने के लिए किया जाता है.

Read Also : LPG Price Hike: महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, जानें दिल्ली से मुंबई तक कितने बढ़े दाम

LPG Price in Pakistan : पाकिस्तान में एलपीजी गैस की कीमत क्या है?

thepriceindex.pk के अनुसार, वर्तमान में पाकिस्तान में प्रति किलो एलपीजी की कीमत 300 रुपये है. पाकिस्तान में 12 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 3,530 रुपये है. पाकिस्तान में 45.5 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 13,400 रुपये है.

Domestic Cylinder Price in Pakistan : पाकिस्तान में घरेलू सिलेंडर की कीमत क्या है?

घर में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिलेंडर को घरेलू सिलेंडर कहा जाता है. पाकिस्तान में घरेलू सिलेंडर की कीमत 3,530 रुपये है.

Commercial Cylinder Price in Pakistan : कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत क्या है पाकिस्तान?

उद्योग के उद्देश्यों के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाने वाले सिलेंडर को कॉमर्शियल सिलेंडर कहा जाता है. पाकिस्तान में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 13,400 रुपये है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola