LPG Price Hike: महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, जानें दिल्ली से मुंबई तक कितने बढ़े दाम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Sep 2024 7:17 AM

विज्ञापन

LPG Price Hike

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है. जानें दिल्ली से मुंबई तक कितने बढ़ गए हैं दाम

विज्ञापन

LPG Price Hike On 1st September: महीने के पहले दिन यानी आज से एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. जी हां… ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ((LPG Price Hike) कीमतों में इजाफा किया है. दरअसल, इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया है. वहीं, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अभी भी वही है जो अगस्त के महीने में थी. दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो चुका है.

LPG Price Hike : किस राज्य में कितनी बढ़ी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत

IOCL की वेबसाइट पर नजर डालें तो, दिल्ली से लेकर मुंबई तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें बढ़ी हुई नजर आ रहीं हैं. 1 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे से यह नई दर लागू हो चुकी है. दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो चुका है, जबकि कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम (LPG Cylinder Price In Kolkata) 1764.50 रुपये से बढ़ाकर अब 1802.50 रुपये कर दिया गया है.

Read Also : LPG Gas: आज से दिल्ली से लेकर चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर हो गया महंगा

यानी राजधानी दिल्ली में प्रति सिलेंडर 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और कोलकाता में 38 रुपये महंगा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हो गया है. अगस्त में महीने में जिस दर पर आप ये सिलेंडर ले रहे थे उससे ज्यादा कीमत अब आपको चुकानी होगी. मुंबई में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत (Mumbai LPG Price) 1644 रुपये हो गई है, जो अगस्त में 7 रुपये बढ़कर 1605 रुपये की गई थी. चेन्नई में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े नजर आ रहे हैं, यहां पर 1817 रुपये में मिलने वाला कॉर्मशियल सिलेंडर अब 1855 रुपये का हो चुका है.

घरेलू सिलेंडर के दाम क्या बढ़े हैं?

जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है. वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. केंद्र सरकार की ओर से महिला दिवस पर बड़ी राहत दी गई थी. मार्च के महीने में सरकार ने Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपये तक कम किए थे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola