Gold Price : सोने की कीमत में लगातार गिरावट, आखिर क्या है वजह

Updated:
विज्ञापन

Gold-Silver Price

Gold Price : सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई. 28 अगस्त को कीमत 856 रुपये घटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. जानें एक्सपर्ट ने इसके पीछे की वजह क्या बताई.

विज्ञापन

Gold Price : सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार (28 अगस्त) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 856 रुपये यानी 0.54% गिरकर 1,58,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 942 रुपये यानी 0.59% घटकर 1,59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

विज्ञापन

बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वार्श के जैक्सन होल संगोष्ठी में संबोधन से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. इसी वजह से सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला. निवेशक अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक के रुख से जुड़े संकेतों का इंतजार कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: आज सोने का भाव कितना रहेगा? तेजी के संकेत या फिर आएगी नरमी..जानें क्या कहता है बाजार

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट क्यों नहीं हुई?

निवेश मंच मडरेक्स के विश्लेषक अक्षत सिद्धांत के मुताबिक, जुलाई में अमेरिका की पीसीई महंगाई उम्मीद से ज्यादा रहने के बाद घरेलू बाजार में निवेशकों ने सोने में मुनाफा कमाने के लिए बिकवाली (बेचने की प्रक्रिया) की. इससे MCX पर सोने के भाव में गिरावट आई. हालांकि, अमेरिका की कमजोर वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता ने सोने को कुछ सहारा दिया. इसी वजह से कीमतों में बड़ी गिरावट नहीं हुई.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, निवेशक जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श के संबोधन से पहले सतर्क हैं. निवेशक लगातार बनी महंगाई, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और दुनिया में जारी तनाव के बीच बाजार की दिशा समझने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, वैश्विक तनाव एक बार फिर बढ़ने से भी निवेशकों की चिंता बढ़ी है. ऐसे माहौल में निवेशक बड़े फैसले लेने से पहले अमेरिकी केंद्रीय बैंक के रुख के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं.अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 28.49 डॉलर यानी करीब 1% गिरकर 4,635.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola