Liberia Container Vessel: लाइबेरिया का कंटेनर जहाज कोच्चि से 38 मील दूर समुद्र में झुका, भारतीय तटरक्षक बल बचाव में उतरा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 May 2025 8:47 PM
Liberia Container Vessel
Liberia Container Vessel: लाइबेरिया-ध्वजांकित कंटेनर जहाज MSC ELSA 3 24 मई 2025 को कोच्चि से लगभग 38 मील दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर में संकट में पड़ गया. जहाज ने दोपहर करीब 1:25 बजे भारतीय अधिकारियों को एक संकट संदेश भेजा, जिसमें बताया गया कि जहाज 26 डिग्री झुक गया है. जहाज में 24 लोग सवार थे. भारतीय तटरक्षक बल ने सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
Liberia Container Vessel: लाइबेरिया के झंडे वाले कंटेनर जहाज, MSC ELSA 3 ने विझिनजाम बंदरगाह से रवाना होने के तुरंत बाद और कोच्चि से 38 मील दूर अपने जहाज के झुकने की सूचना दी और तत्काल सहायता की मांग की. भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने तुरंत कार्रवाई की. आसपास के क्षेत्रों में जहाजों और हवाई जहाजों को तैनात कर दिया गया. ताकी संकटग्रस्त जहाज को बचाया जा सके.
A Liberia-flagged container vessel, MSC ELSA 3, reported tilting of its ship soon after departing Vizhinjam port and 38 miles from Kochi, seeking urgent assistance. Indian Coast Guard is coordinating conduct of Rescue operations while maintaining ships in area and aircraft… pic.twitter.com/lWLyXynwco
— ANI (@ANI) May 24, 2025
जहाज में सवार थे 24 लोग, 9 लाइफवोट में सवार होकर बचाई जान
जहाज में कुल 24 लोग सवार थे. जिसमें 09 ने जहाज को छोड़कर लाइफवोट में सवार हो गए. जबकि शेष 15 के लिए बचाव अभियान चल रहा है. भारतीय तटरक्षक बल ने संकटग्रस्त जहाज के पास अतिरिक्त जीवनरक्षक नौकाएं गिरा दी हैं. डीजी शिपिंग ने जहाज के लिए तत्काल बचाव के लिए निर्देश जारी किया है. : भारतीय तटरक्षक बल ने बताया, जानमाल की हानि और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भारतीय तटरक्षक बल की ओर से स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










