Japan Missile Test: ईरान-इजराइल जंग के बीच जापान ने किया मिसाइल टेस्ट, क्रूज मिसाइल भी करेगा तैनात
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Jun 2025 4:27 PM
Japan Missile Test
Japan Missile Test: ईरान-इजराइल जंग के बीच जापान ने अपने क्षेत्र में पहली बार मिसाइल टेस्ट किया है. मिडिल इस्ट में जंग को देखते हुए थर्ड वर्ल्ड वॉर की स्थिति बनती दिख रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर की घोषणा के कुछ ही देर बाद ईरान और इजराइल के बीच फिर से तनातनी की स्थिति बन गई है. वैसे में जापान के मिसाइल टेस्ट ने चर्चा को हवा दे दी है.
Japan Missile Test: जापान ने अपने क्षेत्र में पहली बार मिसाइल परीक्षण किया है. देश की सेना ने मंगलवार को यह घोषणा की. जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो के ‘शिजुनाई एंटी-एयर फायरिंग रेंज’ में ‘टाइप-88’ मिसाइल का परीक्षण किया गया, जो सतह से जहाज पर मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल है. अधिकारियों ने बताया कि ‘ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ की पहली ‘आर्टिलरी ब्रिगेड’ के अभ्यास में लगभग 300 सैनिक शामिल हुए, जिन्होंने होक्काइडो के दक्षिणी तट से लगभग 40 किलोमीटर दूर जहाज पर गोलीबारी की थी, जिसमें कोई भी चालक नहीं था. उन्होंने बताया कि अधिकारी अभी परीक्षण के परिणामों की जांच कर रहे हैं.
जापान इस वर्ष के अंत में क्रूज मिसाइलों को तैनात करने की योजना बना रहा
जापान, चीन के प्रतिरोध के लिए जवाबी हमला करने की क्षमता हासिल करने के लिए अपनी सैन्य तैयारियों को बढ़ा रहा है. जापान इस वर्ष के अंत में ‘टॉमहॉक’ सहित लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों को तैनात करने की योजना बना रहा है. जापान ने इससे पहले विदेशों में मिसाइल परीक्षण किए हैं, जिसमें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे उसके रक्षा साझेदारों के क्षेत्र शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










