Israel Iran War : ईरान की मिसाइल बेंजामिन नेतन्याहू के बेडरूम तक पहुंची, देखें वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Jun 2025 8:00 AM

विज्ञापन

Benjamin Netanyahu

Israel Iran War : ईरान से तनाव के बीच पीएम नेतन्याहू ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप एक ताकतवर नेता हैं, इसलिए ईरान उन्हें दुश्मन नंबर एक मानता है. नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान ट्रंप की हत्या करना चाहता था और उन्हें भी मारने की साजिश रची गई थी. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Israel Iran War : एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की आतंकी सरकार उन्हें और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सबसे बड़ा खतरा मानती है. ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की. मेरे बेडरूम की खिड़की पर मिसाइल दागी. हालांकि वे चूक गए. नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के इस्लामी शासन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए सबसे बड़ा खतरा माना और उन्हें मारने की कोशिश की. नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ट्रंप को दुश्मन नंबर एक मानता है और उन्हें निशाना बनाना चाहता है. देखें वीडियो.

क्या आप चाहते हैं कि ऐसे खतरनाक लोगों के हाथों में परमाणु हथियार हों : नेतन्याहू

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि खुफिया एजेंसियों के मुताबिक ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब था. वे यूरेनियम से बम बनाने की तैयारी में थे. एक महीने में टेस्टऔर एक साल में हथियार उनके हाथ में आ सकता था. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि ऐसे खतरनाक लोगों के हाथों में परमाणु हथियार हों और आपके शहरों पर एटमी बम गिरें? नहीं, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है खुद को और दुनिया को बचाना. उन्होंने बताया कि ईरान ट्रंप के साथ-साथ उन्हें भी मारना चाहता था.उन्होंने खुद को ट्रंप का जूनियर पार्टनर नेतन्याहू ने कहा.

यह भी पढ़ें : Israel Iran War : 224 लोगों के मारे जाने के बाद बौखलाया ईरान, कहा– इजराइल में अब मचेगी तबाही

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola