Israel Iran War: इजराइली हमले के बीच ईरान खोलेगा अपना एयरस्पेस, 1000 भारतीय को भेजेगा स्वदेश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Jun 2025 9:19 PM
Israel Iran War
Israel Iran War: इजराइल से जारी जंग के बीच ईरान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि वो करीब 1000 भारतीय छात्रों को शुक्रवार (20 जून) को स्वदेश भेजेगा. इजराइल से युद्ध के कारण ईरान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है, वो सिर्फ भारतीय छात्रों को अपने वतन पहुंचाने के लिए अपना हवाई त्रेक्ष खोल रहा है. भारतीय छात्र ईरानी विमान में सवार होकर भारत पहुंचने वाले हैं.
Israel Iran War: इजराइल के साथ जारी जंग के बीच ईरान में शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है. ईरान ने अपना एयर स्पेस खोलने की बात कही है. इजराइल के साथ जारी जंग के कारण ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने भारतीय समुदाय के लोगों के निकासी के लिए अपने हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों में ढील देते हुए अपना एयरस्पेस खोल दिया है. ईरान से करीब 1000 लोगों को लेकर एक विमान दिल्ली के लिए आज यानी शुक्रवार (20 जून) की रात को उड़ान भरेगा. भारतीय नागरिक ईरान के ही विमान से स्वदेश लौटेंगे. ऑपरेशन सिंधु के तहत करीब 1000 भारतीय छात्र नई दिल्ली पहुंच सकते हैं. ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक ईरान छोड़कर जाना चाहते हैं, उनके लिए चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की गई है.
ईरान में बंद है एयर स्पेस
बीते आठ दिनों से ईरान और इजरायल के बीच भयंकर लड़ाई चल रही है. ईरानी ठिकानों पर इजराइल लगातार हमला कर रहा है. इजराइली हमलों के कारण ईरान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है. ईरान से अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं. ऐसे में ईरान ने भारतीय छात्रों की सकुशल निकासी के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोला है. विशेष विमान से आज 1000 भारतीय छात्रों को लेकर ईरानी विमान दिल्ली पहुंचने वाला है. दुनियाभर के देशों के लोग इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने पर दोनों देशों से हवाई, जमीनी और समुद्री मार्ग से अपने नागरिकों को निकाल रहे हैं.
ईरान-इजराइल के बीच जारी है हवाई हमले
ईरान और इजराइल के बीच कई दिनों से हवाई हमले जारी है. लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र को बंद कर दिये गए हैं. वाणिज्यिक उड़ानें बुरी तरह बाधित हुई हैं और लोग इस क्षेत्र से आसानी से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. कुछ सरकारें अपने नागरिकों को सड़क मार्ग से उन देशों तक पहुंचाने के लिए भूमि सीमाओं का इस्तेमाल कर रही हैं, जहां हवाई अड्डे खुले हैं. बीते एक हफ्ते में हजारों विदेशी पहले ही अपने-अपने देश लौट चुके हैं. बुल्गारिया ने तेहरान से अपने सभी राजनयिकों को अजरबैजान की राजधानी बाकू भेज दिया है. चीन ने भी दावा किया है कि उसने ईरान से अपने 1600 से अधिक नागरिकों और इजराइल से सैकड़ों नागरिकों को निकाला है.
ईरान पर हमले तेज करेगा इजराइल
आठ दिनों से जारी जंग के बीच इजराइल ने कहा है कि वो ईरान पर अपने हमलों में इजाफा करेगा. इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने तेहरान में ईरानी शासन के ठिकानों पर हमले तेज करने का आदेश दिया है. उनका कहना है कि इसका मकसद ईरान की सरकार को अस्थिर करना और भविष्य के किसी भी हमले को रोकना है. काट्ज ने कहा है “हमें शासन के सभी प्रतीकों और उनके दमनकारी तंत्रों जैसे बसीज बल और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को निशाना बनाना होगा, जो सत्ता का असली आधार हैं.”
Also Read: Israel Iran War: आठ दिनों से जारी है ईरान-इजराइल जंग, बातचीत से निकलेगी राह या अमेरिका करेगा हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










