Israel Iran War : खामेनेई को मारने का प्लान तैयार कर चुका था इजराइल, तभी अमेरिका ने कहा–रुको अभी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Jun 2025 7:39 AM

विज्ञापन

iran Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei and Benjamin Netanyahu

Israel Iran War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की इजराइली योजना को वीटो किया. इस संबंध में एक अमेरिकी अधिकारी ने जानकारी दी.

विज्ञापन

Israel Iran War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की इजराइल की प्लान को मंजूरी नहीं दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने हाल ही में ट्रंप प्रशासन को बताया कि उसने खामेनेई को निशाना बनाने की एक भरोसेमंद प्लान तैयार की है. लेकिन जैसे ही यह जानकारी व्हाइट हाउस को मिली, अमेरिकी अधिकारियों ने इजराइली नेताओं को साफ कर दिया कि ट्रंप इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ हैं. एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि ट्रंप नहीं चाहते थे कि इजराइल यह जोखिम भरा कदम उठाए.

खामेनेई को मारने से तनाव और बढ़ेगा : ट्रंप प्रशासन

ट्रंप प्रशासन नहीं चाहता कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की इजराइल की सैन्य योजना एक बड़े युद्ध में बदल जाए. खामेनेई को मारने की योजना को अमेरिका ऐसा कदम मानता है, जिससे तनाव बढ़ेगा और पूरा क्षेत्र अस्थिर हो सकता है. ‘फॉक्स न्यूज’ चैनल के एक कार्यक्रम में जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस योजना पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीधे यह नहीं कहा कि व्हाइट हाउस ने योजना को खारिज किया या नहीं, लेकिन उनके जवाब से साफ है कि अमेरिका इस तरह के जोखिम भरे कदम के पक्ष में नहीं था.

यह भी पढ़ें : Israel Iran War : 224 लोगों के मारे जाने के बाद बौखलाया ईरान, कहा– इजराइल में अब मचेगी तबाही

ईरान का शासन बहुत कमजोर है : नेतन्याहू

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘लेकिन मैं आपको बता सकता हूं और मुझे लगता है कि हमें जो करना चाहिए, हम वही करेंगे. मुझे लगता है कि अमेरिका जानता है कि अमेरिका के लिए क्या अच्छा है.’’ नेतन्याहू ने यह भी कहा कि शासन परिवर्तन निश्चित रूप से संघर्ष का परिणाम हो सकता है ‘‘क्योंकि ईरान का शासन बहुत कमजोर है.’’ ट्रंप द्वारा प्रस्ताव को अस्वीकार करने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर नेतन्याहू के कार्यालय ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola