Iran Israel War: 'ईरान मिसाइलें दागना जारी रखा तो तेहरान हो जाएगा तबाह,' इजराइल ने दी चेतावनी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Jun 2025 5:26 PM
missile attack in Tel Aviv
Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच आर-पार की जंग जारी है. दोनों ओर से हमले किए जा रहे हैं. इजराइल ने शुक्रवार 13 जून को ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर युद्धक विमानों और ड्रोनों से भीषण हमले किये. जिसके बाद ईरान ने भी शुक्रवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे यरुशलम और तेल अवीव के ऊपर आसमान में विस्फोट हुए. इस बीच इजराइल ने ईरान की धमकी दी है कि अगर इसी तरह मिसाइलों से हमले जारी रहे, तो तेहरान तबाह हो जाएगा.
Iran Israel War: इजराइल ने शुक्रवार को ईरान पर जोरदार हमले किए, जिनमें सेना के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ और अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख समेत सशस्त्र बलों के कई उच्चस्तरीय अधिकारियों की मौत हुई है. ईरान ने इजराइली हमलों में अपने सशस्त्र बलों के दो और उच्चस्तरीय जनरलों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है. इजराइल ने जिन स्थानों पर हमला किया उनमें नतांज में ईरान का मुख्य परमाणु-संवर्धन केन्द्र शामिल है. एक खबर के अनुसार इजराइल ने तेहरान से लगभग 100 किलोमीटर (60 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित फोर्डो में एक अन्य परमाणु-संवर्धन केन्द्र पर भी हमला किया है.
तेहरान तबाह हो जाएगा : इजराइल
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने मिसाइलें दागना जारी रखा तो तेहरान तबाह हो जाएगा.
ईरान ने भी दी चेतावनी
ईरान की ओर से भी इजराइल को धमकी दी गई है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने संदेश में कहा,‘‘ हम उन्हें इस अपराध के बाद बच कर नहीं निकलने देंगे.’’ ईरान ने शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह इजराइल पर मिसाइलों की बौछार की.
ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला
ईरान ने शनिवार सुबह इजराइल पर जवाबी हमले करते हुए मिसाइल और ड्रोन दागे, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र के लिए ईरान के राजदूत ने कहा कि हमलों में 78 लोग मारे गए और 320 से अधिक घायल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










