अमेरिका की बमबारी के बाद भड़का ईरान, इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक

Updated:
विज्ञापन
Iran - Israel War

Iran – Israel War

Iran Israel War: ईरान ने इजरायल के कई इलाकों पर रविवार को मिसाइलों से हमला किया. यह हमला अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमले के कुछ घंटों बाद किया गया. बताया जा रहा है कि ईरान ने इजरायल पर 30 मिसाइलें दागी हैं.

विज्ञापन

Iran Attack on Israel: ईरान और इजरायल के बीच बीते कई दिनों से संघर्ष चल रहा है. अब इस संघर्ष में अमेरिका भी शामिल हो गया है. रविवार को अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बस कुछ घंटों बाद ही ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइलें दागी. इस हमले में 11 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया था, जिसका जवाब ईरान ने इजरायल के तेल अवीव, नेस जियोना और त्रशोन लेजिओनम जैसे शहरों को निशाना बनाकर दिया. इस घटना की पुष्टि करते हुए इजरायली सेना की ओर से बयान जारी किया गया.

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने करीब 30 मिसाइलें इजराइल पर दागी हैं. इस हमले में इजरायल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया गया. इसके अलावा ईरान के सरकारी चैनल में दिखाया गया कि ईरान के कब्जे वाले इलाकों पर एक मिसाइल से हमला किया गया है, जिसमें हैफा शहर को भारी नुकसान हुआ है.

बता दें कि इस हमले से पहले अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. यह हमला ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फाहान में स्थित तीन परमाणु केंद्रों पर किया गया. जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने इस हमले के लिए GBU-57 नाम का भारी बंकर-बस्टर बम इस्तेमाल किया, जो कि B-2 स्टील्थ बॉम्बर से गिराया जा सकता है. इसके अलावा दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने 30 टॉमहॉक मिसाइलें भी दागीं. हालांकि ईरान का कहना है कि अमेरिका के हमले से परमाणु स्थलों पर रेडिएशन का कोई असर नहीं पड़ा है.

यह भी पढ़े: Iran Israel War: क्या अमेरिका के हवाई हमले में तबाह हो गया फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट? जानें सच्चाई

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola