Google में काम करने वाली दो सगी बहनों और उनके पति ने चुराए पिक्सेल के राज, ईरान भेजा डेटा

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन
Google में काम करने वाली दो सगी बहनों और उनके पति ने चुराए पिक्सेल के राज, ईरान भेजा डेटा

Google Pixel Trade Secrets Theft: सिलिकॉन वैली में गूगल की दो पूर्व इंजीनियर बहनों और उनके पति पर कंपनी का सीक्रेट डेटा चुराने का संगीन आरोप लगा है. जांच में सामने आया है कि इन ईरानी नागरिकों ने पिक्सेल स्मार्टफोन के प्रोसेसर और सिक्योरिटी से जुड़ी सैकड़ों फाइलें चोरी कर ईरान भेजीं. एफबीआई ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पकड़े जाने के डर से सबूत मिटाने की भी कोशिश की थी.

विज्ञापन

Google Pixel Trade Secrets Theft: अमेरिका में एक बड़ा खुलासा हुआ है. वहां की एक फेडरल ग्रैंड जूरी ने सिलिकॉन वैली (US के कैलिफोर्निया राज्य में मौजूद सैन फ्रांसिस्को बे एरिया का दक्षिणी हिस्सा, जिसे मुख्य रूप से सांता क्लारा वैली के नाम से जाना जाता है, देश के बड़े टेक्नोलॉजिकल और इंडस्ट्रियल सेंटर में से एक माना जाता है) में काम करने वाले तीन ईरानी इंजीनियरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने गूगल समेत कई बड़ी टेक कंपनियों के बेहद सीक्रेट तकनीकी डेटा को चुराकर ईरान पहुंचाया है.

कौन हैं ये तीनों आरोपी?

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, इन तीनों की पहचान हो गई है. ये तीनों ईरानी नागरिक हैं और फिलहाल सैन जोस, कैलिफोर्निया में रह रहे थे:

  • समानेह गंदाली (41 वर्ष)- गूगल की पूर्व कर्मचारी.
  • सरूर गंदाली (32 वर्ष)- समानेह की बहन और गूगल की पूर्व कर्मचारी.
  • मोहम्मदजवाद खोस्रवी (40 वर्ष)- समानेह के पति, जो एक दूसरी टेक कंपनी में काम करते थे.

कैसे की करोड़ों के डेटा की चोरी?

जांचकर्ताओं के मुताबिक, इन तीनों ने मोबाइल कंप्यूटर प्रोसेसर बनाने वाली कंपनियों में अपनी ऊंची पोजीशन का फायदा उठाया. अमेरिकी न्याय विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन्होंने डेटा सिक्योरिटी से जुड़ी बेहद संवेदनशील जानकारी हासिल की और उसे ईरान भेज दिया. हालांकि, ईरान में ये डेटा किसे मिला, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

एफबीआई (FBI) के स्पेशल एजेंट संजय विरमानी ने बताया कि यह उन कंपनियों के साथ विश्वासघात है, जिन्होंने इन्हें नौकरी दी थी.

पिक्सेल स्मार्टफोन के राज हुए लीक

रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों बहनों ने गूगल के ‘सैकड़ों फाइलें’ चोरी कीं. इसमें गूगल के पिक्सेल (Pixel) स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले प्रोसेसर से जुड़े ट्रेड सीक्रेट्स शामिल थे. इन जानकारियों को पर्सनल डिवाइस और थर्ड-पार्टी मैसेजिंग ऐप्स के जरिए कॉपी किया गया था.

पकड़े जाने के डर से सबूत मिटाए

आरोप है कि इन इंजीनियरों ने अपनी चोरी छिपाने के लिए फाइलों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स को डिलीट भी कर दिया था. लेकिन गूगल के इंटरनल सिक्योरिटी सिस्टम ने अगस्त 2023 में ही समानेह गंदाली की संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ लिया था, जिसके बाद कंपनी ने तुरंत उनका एक्सेस बंद कर दिया.

ईरान यात्रा के दौरान खुला मामला

अमेरिकी न्याय विभाग ने जानकारी दी है कि समानेह और उनके पति खोस्रवी दिसंबर 2023 में ईरान गए थे. जांच में सामने आया है कि उसी दौरान समानेह के एक पर्सनल डिवाइस से उन चोरी की गई फाइलों को एक्सेस किया गया था. फिलहाल इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में पेशी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ईरान के सुप्रीम लीडर और उनके बेटे पर हमले की तैयारी? ट्रंप ने तैनात किए घातक फाइटर जेट्स

ये भी पढ़ें: दुश्मन की मिसाइलें हवा में होंगी फुस्स, भारत-इजरायल बनाएंगे एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola