कम उम्र में ही हो गई गंजेपन की शुरुआत? पुरुषों की ये 5 गलतियां हैं जिम्मेदार

पुरुषों में हेयर फॉल की वजह Ai image
Hair Care for Men: कम उम्र में तेजी से झड़ते बाल आज पुरुषों की बड़ी समस्या बन चुके हैं. इस आर्टिकल में जानिए पुरुषों की ऐसी आम गलतियों के बारे में, जिन्हें समय रहते सुधारकर बालों को फिर से मजबूत, घना और हेल्दी बनाया जा सकता है.
Hair Care for Men: आज के समय में पुरुषों में हेयर लॉस यानी की गंजेपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. खासकर 20 से 30 साल की उम्र के पुरुषों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है. जब बालों का झड़ना शुरू हो जाता है तो ऐसे में हम घबरा जाते हैं और तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं और साथ ही महंगे ट्रीटमेंट्स का भी सहारा लेते हैं. ये सभी चीजें काम की साबित तो हो सकती हैं लेकिन तब, जब आप कुछ गलतियों को दोहराना बंद कर दें. जब आप इन गलतियों को सुधारते नहीं हैं तो बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और देखते ही देखते बाल झड़ने भी लगते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जिन्हें हर पुरुष को जितनी जल्दी हो सके सुधार लेना चाहिए. जब आप इन गलतियों को सुधार लेते हैं तो आपके बाल पहले की तुलना में ज्यादा लंबे, घने और हेल्दी भी बनना शुरू हो जाते हैं.
गलत डाइट से होती है न्यूट्रिशन की कमी
हमारे बाल मजबूत रहें इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि हम अपने शरीर को सभी जरूरी न्यूटिशन दें. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप अपनी डाइट से ज्यादा तली-भुनी चीजें, जंक फूड्स और फास्ट फूड्स को भी हटा देना है. इस तरह की जो चीजें होती हैं वे आपके बालों को कमजोर कर देती हैं. जब आपके शरीर में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होती है तो आपके बाल ज्यादा तेजी से झड़ने लग जाते हैं. बालों को हेल्दी और मजबूत बनाये रखने के लिए अपने डाइट में अंडे, दाल, दूध, हरी सब्जियों और नट्स को जरूर शामिल करें.
यह भी पढ़ें: हेयर फॉल रोकने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये खतरनाक एक्सपेरिमेंट? सुधर जाएं वरना बर्बाद हो जाएंगे बाल
बालों की देखभाल में लापरवाही
कई पुरुषों में यह आदत देखी गयी है कि वे अपने बालों को सही तरीके से धोते नहीं हैं और साथ ही गीले बालों को जोर से रगड़ने भी लगते हैं. आपकी यह आदत सिर्फ आपके बालों की जड़ों को कमजोर नहीं करती बल्कि हेयर फॉल की प्रॉब्लम को दोगुनी तेजी से बढ़ा भी देती है. अगर आप शैंपू कर रहे हैं तो हल्के हाथों से स्कैल्प को रगड़ें. इसके अलावा हर बार कंडीशनर का इस्तेमाल भी बिना भूले करें. अगर आप बालों को जड़ों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो हफ्ते में एक बाद हेयर मसाज भी जरूर लें.
स्ट्रेस और नींद की कमी
अगर आप अपने बालों को मजबूत और हेल्दी बनाकर रखना चाहते हैं, तो आपको अपने स्ट्रेस लेवल्स और नींद का भी ख्याल रखना चाहिए. ये दोनों ही चीजें आपके बालों की सेहत पर सीधा असर डालते हैं. जब आप लंबे समय तक स्ट्रेस में रहते हैं तो शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती है. बालों को हेल्दी रखने के लिए हर दिन कम से कम 7 घंटों की नींद लें. इसके अलावा स्ट्रेस को कंट्रोल में रखने के लिए योगा, मेडिटेशन और एक्सरसाइज की भी मदद लें.
यह भी पढ़ें: क्यों अचानक झड़ने लगते हैं महिलाओं के बाल? वजह जानकर चौंक जाएंगी आप
हेयर प्रोडक्ट्स का गलत इस्तेमाल
कई बार आपके बाल इसलिए भी तेजी से झड़ने लगते हैं क्योंकि आप हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से करने लग जाते हैं. ज्यादा हेयर जेल लगाना, हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करना और केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपके बालों को जड़ों को नुकसान पहुंचता है. अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो लाइट और नेचुरल हेयर केयर प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें.
स्मोकिंग और ड्रिंकिंग
आज के समय में स्मोकिंग और ड्रिंकिंग एक डेली रूटीन का ही हिस्सा बन गया है. बता दें जब आप सिगरेट और शराब का सेवन करने लगते हैं तो आपके बालों की जड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है. स्मोकिंग और ड्रिंकिंग की वजह से आपके बालों की जड़ों तक न्यूट्रिशन सही से पहुंचता नहीं है जिस वजह से हेयर फॉल की प्रॉब्लम और भी तेजी से बढ़ने लगती है.
यह भी पढ़ें: दादी-नानी की हर बात सही नहीं! बालों से जुड़े 4 मिथक जिन्हें आप आजतक मानते आएं हैं सच
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




