इटखोरी महोत्सव 2026: कैलाश खेर के सुरों में डूबा चतरा, आज भोजपुरी स्टार कल्पना पटवारी मचाएंगी धमाल

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते कैलाश खेर

Chatra Itkhori Mahotsav 2026: चतरा के ऐतिहासिक इटखोरी में तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव का दूसरा दिन बेहद भव्य रहा. सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के सूफी गानों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं स्थानीय कलाकारों और ओड़िसी नृत्य ने भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक पेश की.

विज्ञापन

Chatra Itkhori Mahotsav 2026, चतरा : चतरा में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरा दिन भी शानदार रहा. कार्यक्रम देखने के लिए मुख्य दर्शक दीर्घा खचाखच भरी थी. जैसे ही कलाकार मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा और उत्सव का माहौल और भी भव्य हो गया. दूसरे दिन के सायंकालीन सत्र में स्थानीय और बाहरी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी. शिवानी पांडेय, अग्रिमा गुप्ता, सुप्रिया डांस ग्रुप, कुमारी दित्या, माधवी गुप्ता एवं दीप्ती कुमारी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. ओड़िशा के पारंपरिक गोटीपुवा नृत्य एवं ओड़िसी लोकनृत्य ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की. वहीं सिमरन शाह डांस ग्रुप की प्रस्तुति भी दर्शकों को खूब पसंद आयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो घंटे कैलाश खेर ने दी प्रस्तुति

रात 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपने प्रसिद्ध कैलासा ग्रुप के साथ मंच पर उपस्थित हुए. आधुनिक एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के समन्वय के साथ बैंड की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने “तेरी दीवानी” और “सैयां” जैसे लोकप्रिय सूफी एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किये. उनके ऊर्जावान और भावपूर्ण गानों से पूरा परिसर संगीतमय वातावरण में डूब गया और दर्शक देर रात तक झूमते रहे.

सभी कलाकारों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के बाद उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री द्वारा सभी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. उन्होंने कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव की गरिमा को और ऊंचाई दी है. दूसरी तरफ 19 एवं 20 फरवरी को इटखोरी स्थित बक्सा डैम में आयोजित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें युवाओं एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Also Read: पलामू में जया प्रदा का रोड शो, अरुणा शंकर के समर्थन में मांगा वोट

आज होगा भव्य समापन समारोह

महोत्सव के अंतिम दिन 21 फरवरी को सायंकालीन सत्र में साक्षी प्रिया दुबे, गोण्ड नृत्य दल, सुखराम पाहन एवं उनके ग्रुप द्वारा मुंडारी नृत्य, मृनालनी अखौरी, तमिलनाडु का भरतनाट्यम एवं थापाट्टम, रवि त्रिपाठी (बॉलीवुड गायक) तथा किस्सु राहुल डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे. रात्रि 9:15 बजे से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी. इसके बाद रात्रि 11:00 बजे भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा.

Also Read: आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, कल प्रत्याशी जाएंगे डोर-टू-डोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola