ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, वर्ल्डवाइड टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

Updated at :21 Feb 2026 10:24 PM
विज्ञापन
US President Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो पीटीआई

US Tariff: टैरिफ में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर टैरिफ बम फोड़ा है. उन्होंने वर्ल्डवाइड टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

US Tariff: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रुथ में नये टैरिफ का ऐलान करते हुए पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि मैं यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर वर्ल्डवाइड टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% करने जा रहा हूं.

कई देश दशकों से US को लूट रहे

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि कई देश दशकों से यूएस को लूट रहे हैं. उन्होंने कहा- यह फैसला उसी के जवाब में लिया जा रहा है.

फैसला कानून के दायरे में लिया गया : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत टैरिफ करने का फैसला पूरी तरह से कानून के दायरे में लिया गया है. उन्होंने कहा- अगले कुछ महीनों में ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन नए और कानूनी तौर पर मंजूर टैरिफ को तय करेगा और जारी करेगा. यह फैसला अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए लिया गया है. उन्होंने फिर से दोहराया कि इस फैसले से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और घरेलू उद्योगों की रक्षा करेगा.

सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद ट्रंप ने 10 प्रतिशत टैरिफ का किया था ऐलान

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक टैरिफ 10 प्रतिशत लागू करने का ऐलान किया था. ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि उनका कांग्रेस के साथ काम करने का कोई इरादा नहीं है और इसके बजाय वह 10 प्रतिशत का एक नया वैश्विक आयात शुल्क लगाकर अकेले ही आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा था कि वह यह कार्य एक ऐसे कानून के तहत करेंगे जो टैरिफ को 150 दिन तक सीमित करता है. इससे पहले कभी भी इस तरह से इस कानून का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: ट्रेड एक्ट 122 और 301 का प्रयोग करके ट्रंप लगाएंगे टैरिफ, जानिए अमेरिका में क्या हैं ये विशेष कानून

US ट्रैरिफ: कोर्ट के फैसले पर भारत का पहला बयान, कहा- हम बारीकी से स्टडी कर रहे हैं

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola