इश्क की EMI! लड़की ने 20 बॉयफ्रेंड से लिए iPhone, बेचकर खरीद लिया सपनों का महल

Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Aug 2025 10:49 AM

विज्ञापन

ai generated

I phone: चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. एक युवती ने अपने 20 बॉयफ्रेंड्स से एक-एक आईफोन तोहफे में मांगा, फिर उन्हीं फोनों को रीसेल कंपनी को बेच दिया. इससे जो पैसे आए उससे युवती ने घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट कर दिया.

विज्ञापन

I phone: चीन के शेन्जेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शियाओली नाम की युवती ने एक ऐसा कारनामा किया है जिसके बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा भी होगा. युवती गांव के एक घर खरीदना चाहती थी. घर के डाउन पेमेंट करने के लिए युवती ने 20 बॉयफ्रेंड्स बनाए और सभी एक-एक आईफोन 7 गिफ्ट के रूप में मांगा.

युवती के शातिरपन से अंजान सभी बॉयफ्रेंड्स ने उसे खुश करने के लिए आईफोन गिफ्ट कर दिया, जिसके बाद युवती ने सभी फोन को रीसेलर कंपनी को बेच दिया और उससे मिले पैसे से घर का डाउनपैमेंट कर दिया. 20 आईफोन बेचकर गांव में खरीद लिया घर.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

प्राउड कियाओबा नाम की एक ब्लॉगर ने सबसे पहले इस मामले की जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की थी. उसने पोस्ट में बताया कि साल 2016 के सितंबर महीने में, जब iPhone 7 लॉन्च हुआ था, उस समय शियाओली नाम की युवती ने अपने सभी 20 बॉयफ्रेंड्स से वह फोन गिफ्ट में मांगा.

युवती के प्रेमी ने लड़कों बिना शक किए दिल खोलकर उस पर खर्चा किया. सभी ने उसे एक ब्रांड न्यू iPhone 7 खरीद कर दे दिया. शियाओली इन सभी फोन को लेकर मोबाइल रिसाइक्लिंग कंपनी के पास पहुंची.

‘हुई शू बाओ’ रिसाइक्लिंग कंपनी में युवती ने बेचा फोन

रिसाइक्लिंग कंपनी ‘हुई शू बाओ’ ने बताया है कि एक महिला ने एक साथ 20 iPhone 7 लेकर उनके पास अक्टूबर 2016 में आई थी. वह उन्हें बेचने के लिए आई थी. उनका कहना है कि उन्होंने हर एक फोन के बदले युवती को करीब 5750 युआन दिए थे. मतलब 20 फोन के बदले कुल मिलाकर उसे 1.20 लाख युआन यानी 17,700 अमेरिकी डॉलर मिले थे.युवती ने इन पैसों का इस्तेमाल चीन के ग्रामीण इलाके में एक घर के लिए डाउन पेमेंट करने में किया.

यह भी पढ़े: NDA Meeting : संसद में जारी गतिरोध के बीच पीएम मोदी एनडीए की बैठक को करेंगे संबोधित

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola