भारत में बाइक, मिडिल ईस्ट में ऊंट की सवारी… सभी मुझे प्यार करते हैं; ट्रंप का 'मियां मिट्ठू' AI Video वायरल
Published by : Anant Narayan Shukla Updated At : 07 Jun 2026 9:56 AM
वायरल वीडियो में ट्रंप. फोटो- स्क्रीनग्रैब.
Trump AI Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एआई से तैयार किया गया Everybody Loves Trump वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो में ट्रंप राजनीतिक प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में ट्रंप को अलग अलग देशों के फेमस चीजों से जोड़ते हुए दिखाया गया है.
Trump AI Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. वैसे शायद ही कोई दिन बीतता हो, जब वह चर्चा में न होते हों. इस बार वजह है एक एआई-जनरेटेड वीडियो है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा किया. वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और कुछ ही समय में लाखों लोगों तक पहुंच गया.
वीडियो में ट्रंप के विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों, चुनावी सभाओं और राजनीतिक आयोजनों से जुड़े दृश्य दिखाए गए हैं. इनमें कई विजुअल्स को डिजिटल तकनीक और एआई से तैयार या संवर्धित किया गया है. पूरे वीडियो में बार-बार ‘एवरीबडी लव्स ट्रंप’ यानी ‘हर कोई ट्रंप को पसंद करता है’ स्लोगन दिखाई देता है.
प्रचार वीडियो जैसी शैली में तैयार किया गया कंटेंट
वायरल वीडियो में चुनावी माहौल वाला म्यूजिक है. ट्रंप को सेंटर में रखकर कई आकर्षक सीन जोड़े गए हैं. वीडियो में ट्रंप को बड़ी रैलियों, समर्थकों के बीच और अलग-अलग सार्वजनिक मौकों पर दिखाया गया है. एआई की मदद से तैयार किए गए कुछ हिस्सों ने इसे और अधिक चर्चा का विषय बना दिया.
इसमें ट्रंप ट्रंप… से शुरुआत होती है. फिर कहा जाता है कि सभी डोनाल्ड ट्रंप को प्यार करते हैं. मैक्सिको, इटली, मिडिल ईस्ट, अफ्रका, चीन और भारत जहां भी ट्रंप जाते हैं, लोग उन्हें प्यार करते हैं. इसमें इन देशों की सबसे आईकॉनिक चीजों को ट्रंप के साथ दिखाया गया है. जैसे मैक्सिको में पिज्जा, मिडिल ईस्ट में ऊंट, चीन में कुंफू करते हुए व्यक्ति के गोल्डेन दातों में ट्रंप हैं, तो वहीं भारत में ट्रंप बुलेट की सवारी कर रहे हैं. यहां तक कि चांद पर भी ट्रंप एस्ट्रोनॉट बनकर अमेरिका का झंडा फहरा रहे हैं.
ट्रंप यहां भी भारत के खिलाफ अपने बिजनेस अभियान को नहीं भूले दिख रहे हैं. भारत में बुलेट काफी लोकप्रिय है. लेकिन उन्होंने बुलेट की जगह अमेरिकी हार्ले डेविडसन की राइड को दिखाया है. ट्रंप भारत में हार्ले के ऊपर टैक्स हटाने की अपील कई बार कर चुके हैं. वह अक्सर इस बात का जिक्र भी करते रहते हैं कि भारत ने अमेरिकन बाइक्स पर काफी कर लगाया हुआ है, जबकि अमेरिका में ऐसा नहीं है.
देखें ट्रंप का एआई वीडियो-
ट्रुथ सोशल से निकलकर कई प्लेटफॉर्म तक पहुंचा वीडियो
ट्रंप द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो केवल ट्रुथ सोशल तक सीमित नहीं रहा. यह एक्स, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जाने लगा. यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने एआई से तैयार वीडियो कंटेट शेयर किया हो. पिछले एक साल में उन्होंने कई एआई-जेनरेटेड तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं. कई बार तो यह काफी अपमानजनक भी होते हैं.
ये भी पढ़ें:- भारतीयों के खिलाफ चाइनीज प्रोपेगेंडा! ‘प्रेगनेंट महिला’ के फर्जी वीडियो पर आए 1.90 करोड़ व्यूज; खुली पोल
ये भी पढ़ें:- सिंगापुर ने कतरे चीनी प्रपंच के पर, भारतीयों के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैला रहे थे नफरत
भिड़े समर्थक और आलोचक
वायरल होने के बाद इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. जहां ट्रंप समर्थकों ने इसे मनोरंजक, रचनात्मक और हास्यपूर्ण बताया, वहीं आलोचकों ने इसे आत्ममुग्धता को बढ़ावा देने वाला कंटेंट करार दिया. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि वीडियो राजनीतिक ब्रांडिंग का एक नया तरीका है, जबकि दूसरे समूह ने सवाल उठाया कि राजनीति में एआई का इस्तेमाल किस सीमा तक स्वीकार्य होना चाहिए.
नवंबर में होने वाले हैं मिडटर्म चुनाव
अमेरिका में नवंबर में मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए रिपब्लिकन पार्टी पूरी तैयारी कर रही ही; विशेषकर ट्रंप. क्योंकि ट्रंप अगर इस चुनाव में हार जाते हैं, तो उन्हें डर है कि डेमोक्रेट्स उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकते हैं. युद्ध करने और उनके अन्य निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस में बिल ला सकते हैं. ट्रंप का यह वीडियो उनके पॉलिटिकल कैंपेन की शुरुआत भी हो सकता है. आने वाले समय में चुनावी अभियानों, सार्वजनिक विमर्श और राजनीतिक संचार में एआई की भूमिका और अधिक बढ़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










