Iran Attacks US Airbase: ईरान ने अमेरिकी बेस पर दागीं मिसाइलें, F-35 और F-16 हैंगर तबाह करने का दावा
ईरानी हमले का नजारा, फोटो प्रेस टीवी ईरान
ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर बड़ा हमला करने का दावा किया है. IRGC का कहना है कि उनके मिसाइल हमलों से F-35, F-16 जैसे विमानों के हैंगर और मरम्मत सुविधाओं को भारी नुकसान हुआ है, जबकि अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम रहा.
Iran Attacks US Airbase: IRGC का दावा है कि अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमले में F-35, F-16 और F-15 लड़ाकू विमानों के हैंगर, मरम्मत सुविधाओं और शेल्टरों को भारी नुकसान हुआ है.
एयर डिफेंस सिस्टम विफल
ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर हमले का वीडियो फुटेज जारी किया है. जिसमें दावा किया गया है कि ईरानी क्लस्टर मिसाइलों ने बिना किसी रुकावट के एयरबेस पर हमला किया, जबकि अमेरिका का पैट्रियट एयर-डिफेंस सिस्टम इन्हें रोकने में नाकाम रहा.
अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने बाद में जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने एजिस (Aegis) हथियार प्रणाली से लैस अमेरिकी युद्धपोत DDG-119 और DDG-53 को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया, जिससे उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा है.
अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकरों को किया तबाह
अमेरिकी सेना ने ईरान के 5 तेल टैंकरों पर हमला कर उसे तबाह कर दिया है. ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के पास मौजूद तेल टैंकरों के चालक दल को तुरंत अपने जहाज छोड़ने की चेतावनी दी है. उसने कहा कि अमेरिकी हमलों के जवाब में इन जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है.
हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बढ़ा तनाव
ईरान का दावा है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी नौसेना के जवाबी हमले से अमेरिका दबाव में है और निराशा में आकर ईरानी जहाजों पर हमले कर रहा है.
IRGC ने अमेरिका को दी चेतावनी
IRGC ने स्पष्ट किया है कि जब तक अमेरिका अपनी आक्रामक नीतियां बंद नहीं करता, तब तक उसके खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेंगे.
ये भी पढ़ें: Iran-US War : US ने ईरान के 5 टैंकर किए तबाह, ओमान की खाड़ी से खार्ग द्वीप तक मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए