Pakistan Earthquake: पाकिस्तान के हरनई में भीषण भूकंप में कम से कम 20 लोगों के मौत, 150 से अधिक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2021 8:35 AM
Pakistan Earthquake: पाकिस्तान के हरनई क्षेत्र में गुरुवार के तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.
लाहौर : पाकिस्तान के हरनई इलाके में गुरुवार की अहले सुबह भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि करीब 150 लोगों से अधिक लोगों के घायल हो गए हैं. इसके अलावा, कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और आसपास के कई जिलों में नुकसान की बात सामने आ रही है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, हादसे में करीब 20 लोगों की जान गई है.
पाकिस्तान के हरनई क्षेत्र में गुरुवार के तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. लेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके अल सुबह 3.30 बजे महसूस किए गए. फिलहाल, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
Earthquake of magnitude 6.0 occurred today around 3:30 am in 14 km NNE of Harnai, Pakistan: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) October 6, 2021
हरनई पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पड़ता है. लोगों की मदद और बचाव कार्य के लिए क्वेटा से भारी मशीनरी रवाना कर दी गई है. इनके दो से तीन घंटे में हरनई पहुंचने की संभावना है. फिलहाल घायल लोगों का हरनई के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
Also Read: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 5.7 तीव्रता का भूकंप
पाकिस्तानी मीडिया से आ रहे विजुअल्स के अनुसार, हरनई के अस्पतालों में बिजली नहीं है. वहां घायल लोगों के परिजन मोबाइल टॉर्च की रोशनी इलाज करा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, भूंकप का असर कई जिलों में है. ऐसे में, घायलों की सटीक संख्या बताना संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










