Bangladesh Mandir Attack: मंदिर में तोड़फोड़, इस्कॉन केंद्र से जान बचाकर भागे तीन भक्त

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Bangladesh Mandir Attack: बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर बांग्लादेश छोड़ना पड़ा है. इसके बाद से मंदिरों में हमले किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Bangladesh Mandir Attack: बांग्लादेश में पिछले दो महीने से जारी आरक्षण विरोधी हिंसक आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया जिसके बाद तख्तापलट हो गया. सेना की ओर से कहा गया कि अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा. हजारों प्रदर्शनकारियों ने सैन्य कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना के सरकारी आवास पर धावा बोल दिया. प्रदर्शनकारियों ने हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में स्थित मेहरपुर में एक इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की गई. प्रदर्शनकारियों ने यहां आग लगा दी गई. इस्कॉन मंदिर पर हमला किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आई. पिछले 24 घंटों में बांग्लादेश में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है.

इस्कॉन केंद्र को किया गया आग के हवाले

इस्कॉन के प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंद दास ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि मुझे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, मेहरपुर में हमारे एक इस्कॉन केंद्र (किराए पर लिया गया) पर हमला किया गया. यहां भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी की मूर्तियों को तोड़ा गया. मंदिर में आग लगा दी गई. केंद्र में रहने वाले तीन भक्त किसी तरह भागने में सफल रहे. शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति और भी खराब हो गई है. हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं.

Read Also : Bangladesh Hindu Population: बांग्लादेश में हिंदू खतरे में? मंदिर क्षतिग्रस्त, जानें कितनी है आबादी

देशभर में कम से कम चार हिंदू मंदिरों को नुकसान

हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद की नेता काजोल देबनाथ ने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, देशभर में कम से कम चार हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के धानमंडी इलाके में स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (आईजीसीसी) और बंगबंधु स्मारक संग्रहालय को एक उपद्रवी भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola