पूर्व पाकिस्तानी हाई कमिश्नर की गीदड़भभकी; कहा- US ने हमला किया, तो दिल्ली-मुंबई पर बम गिराएंगे

तस्वीर में पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित.
Abdul Basit India Threat: ईरान-इजरायल जंग के बीच पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने भारत को दहलाने की धमकी दी है. बासित ने दावा किया कि अगर अमेरिका ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर हमला किया, तो वे पलटवार में दिल्ली और मुंबई को निशाना बनाएंगे. सोशल मीडिया पर इस भड़काऊ बयान की कड़ी आलोचना हो रही है.
Abdul Basit India Threat: पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़ी जंग ने पूरी दुनिया में टेंशन बढ़ा दी है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे सनसनी मच गई है. बासित ने एक टीवी डिबेट में साफ कहा कि अगर अमेरिका ने पाकिस्तान के परमाणु प्रोग्राम को निशाना बनाया या उस पर हमला किया, तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई में भारत के दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों पर बम गिराएगा. हालांकि, उन्होंने इसे एक ‘नामुमकिन’ जैसा दिखने वाला सीन बताया, लेकिन अपनी बात पर अड़े रहे.
भारत ही क्यों बनेगा सॉफ्ट टारगेट?
एबीएन न्यूज के साथ बातचीत में अब्दुल बासित ने तर्क दिया कि अगर हालात बिगड़ते हैं और इजरायल पाकिस्तान के पड़ोस में अपनी जगह बना लेता है, तो पाकिस्तान के लिए खतरा बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है और पाकिस्तान की पहुंच उनके ठिकानों या इजरायल तक नहीं हो पाती है, तो उनके पास आखिरी ऑप्शन सिर्फ भारत ही बचेगा. बासित के मुताबिक, रेंज की कमी होने पर भी पाकिस्तान बिना सोचे-समझे दिल्ली और मुंबई पर स्ट्राइक कर देगा.
नतीजों की परवाह नहीं
अब्दुल बासित ने अपनी बात को और कड़ा करते हुए कहा कि अगर कोई पाकिस्तान की तरफ गलत नजर से देखेगा, तो वे चुप नहीं बैठेंगे. उनके अनुसार, उस वक्त ये नहीं सोचा जाएगा कि आगे क्या होगा, बल्कि सीधे हमला कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “हम भारत में कहीं भी हमला करने के लिए आजाद होंगे.” बासित का मानना है कि अगर पाकिस्तान अमेरिका को सीधा जवाब नहीं दे पाया, तो भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा, भले ही भारत उस जंग का हिस्सा न हो.
If America attacks Pakistan
— Kreately.in (@KreatelyMedia) March 21, 2026
We should bomb Delhi, Mumbai
😳
pic.twitter.com/QInRhjm4Ld
सोशल मीडिया पर बासित की जमकर फजीहत
2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्तान के टॉप डिप्लोमैट रहे अब्दुल बासित के इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा हो रही है. लोग इसे उनकी बौखलाहट और एक ‘खोखली धमकी’ करार दे रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब अमेरिका और इजरायल जैसी महाशक्तियां एक्शन में हैं, तब पाकिस्तान का भारत को बीच में घसीटना उसकी कमजोर रणनीति को दिखाता है.
ये भी पढ़ें:- पाक की गीदड़भभकी: ‘हमारी मिसाइलें सिर्फ भारत के लिए’, पूरे इलाके को इंडिया से है खतरा
ईरान जंग ने बढ़ाई क्षेत्र की चिंता
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल के बीच पिछले तीन हफ्तों से हमले और पलटवार का दौर जारी है. इजरायल ने तेहरान और बेरूत में कई ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से एग्जिट स्ट्रैटेजी और मिशन पूरा होने के दावों के बावजूद इस युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी अनिश्चितता के बीच बासित के इस बयान ने क्षेत्रीय सुरक्षा पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘अगर ईरान से इतना प्यार है, तो वहां चले जाओ’, शिया मौलानाओं पर भड़के आसिम मुनीर, मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




