बांग्लादेश में एक बौद्ध भिक्षु की हत्या
Updated at : 14 May 2016 11:26 AM (IST)
विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश के दक्षिण पश्चिम में स्थित एक बौद्ध मठ में रहने वाले एक उम्रदराज बौद्ध भिक्षु (70) की कुछ अज्ञात लोगों ने मठ के भीतर हत्या कर दी. इससे सिर्फ एक ही हफ्ते पहले इसी तरह के एक हमले में एक मुस्लिम सूफी प्रचारक की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया […]
विज्ञापन
ढाका : बांग्लादेश के दक्षिण पश्चिम में स्थित एक बौद्ध मठ में रहने वाले एक उम्रदराज बौद्ध भिक्षु (70) की कुछ अज्ञात लोगों ने मठ के भीतर हत्या कर दी. इससे सिर्फ एक ही हफ्ते पहले इसी तरह के एक हमले में एक मुस्लिम सूफी प्रचारक की हत्या कर दी गई थी.
पुलिस ने बताया कि चटगांव पर्वतीय क्षेत्र जिले के बंदरबन के नैखयोंगचारी उपजिला में स्थित इस मठ के प्रमुख मवांग शोई वू को आज सुबह मठ के कर्मचारियों ने मृत पाया. उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने पिछली रात किसी समय भिक्षु का गला रेतकर उनकी हत्या कर दी. पिछले हफ्ते भी देश के राजशाही शहर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक मुस्लिम सू्रफी प्रचारक (65)की गला काटकर हत्या कर दी थी.अभी तक किसी भी समूह ने भिक्षु की हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है.
बांग्लादेश में हाल के दिनों में अल्पसंख्यकों , धर्मनिरपेक्ष ब्लागरों , बुद्धिजीवियों और विदेशियों की हत्या की सिलसिलेवार घटनाएं हुई हैं. हाल में किए गए एक हमले में एक उदारवादी प्रोफेसर की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसके दो ही दिन बाद देश की पहली समलैंगिक पत्रिका के संपादक को ढाका स्थित उनके फ्लैट में उनके एक दोस्त के साथ निर्ममतापूर्वक मार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




