बाइडेन, केरी ने की ईरान पर ताजा प्रतिबंधों में देरी की मांग

Published at :14 Nov 2013 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
बाइडेन, केरी ने की ईरान पर ताजा प्रतिबंधों में देरी की मांग

वाशिंगटन : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन और विदेश मंत्री जॉन केरी ने सांसदों से ईरान पर ताजा प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया स्थगित करने और तेहरान के साथ छह देशों की जारी बातचीत को और अधिक समय देने की की मांग की है. केरी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जोखिम की बात यह […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन और विदेश मंत्री जॉन केरी ने सांसदों से ईरान पर ताजा प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया स्थगित करने और तेहरान के साथ छह देशों की जारी बातचीत को और अधिक समय देने की की मांग की है.

केरी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जोखिम की बात यह है कि यदि कांग्रेस प्रतिबंध लगाने के लिए सर्वसम्मति से आगे बढती है तो इससे वार्ता में विश्वास को ठेस पहुंचेगी और यह उसे रोक देगा.’’उन्होंने कहा, ‘‘ ‘पी5 प्लस वन’ :संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों और जर्मनी: में एकता है. फ्रांस के राष्ट्रपति ने एक यान दिया था जिसमें हमने पेश किए गए प्रस्ताव पर सहमति जताई है. यदि यह प्रस्ताव मजबूत नहीं होता तो ईरान इसे अब तक स्वीकार क्यों नहीं करता?’’

केरी ने कहा, ‘‘ हम इसलिए रके हुए हैं क्योंकि यह मुश्किल प्रस्ताव है और लोगों को इस पर विचार करने के लिए समय चाहिए. इसलिए हमारा मानना है कि हमने शुरआत करने के लिए खुद को सबसे मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.’’उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी से अभी शांत रहने और इस बात पर ध्यान से गौर करने को कह रहे हैं कि क्या हासिल किया जा सकता है और वास्तविकताएं क्या हैं?’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola