ऑपरेशन सिंदूर की मार भूल गया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने क्या कहा पढ़ें

Published by :Amitabh Kumar
Published at :11 May 2026 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Pakistan Reaction on Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का रिएक्शन (सांकेतिक तस्वीर)

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने 2025 में भारत के साथ हुए जंग की पहली बरसी पर गीदड़भभकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई हुई, तो उसका जवाब दर्दनाक होगा.

विज्ञापन

आसिम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद फिर भारत को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ कोई “गलत कदम” उठाया गया, तो उसका जवाब बेहद बड़ा, खतरनाक और दूर तक असर डालने वाला होगा. मुनीर के मुताबिक, ऐसा जवाब दुश्मन के लिए काफी दर्दनाक साबित होगा और हालात गंभीर हो सकते हैं. डॉन अखबार ने इस बयान को प्रकाशित किया है.

मुनीर ने यह चेतावनी रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टर में एक कार्यक्रम के दौरान दी, जहां वह मुख्य अतिथि थे. इस मौके पर एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू और एडमिरल नवीद अशरफ भी मौजूद थे.

पाकिस्तान का जवाब काफी दर्दनाक होगा

मुनीर ने सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुश्मन यह समझ लें कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ भविष्य में कोई “गलत कदम” उठाया गया, तो उसका असर सीमित नहीं रहेगा.उन्होंने कहा कि जवाब काफी दर्दनाक होगा. अपने भाषण की शुरुआत में मुनीर ने इस दिन को पाकिस्तान, वहां के लोगों और सेना के लिए गर्व का पल भी बताया.

यह भी पढ़ें : भारत ने पाकिस्तान के 13 एयरक्राफ्ट, 11 एयरबेस किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर मार्शल का खुलासा

उन्होंने ने दावा किया कि 6-7 मई और 10 मई 2025 की रात दुश्मन ने पाकिस्तान की सीमा और अधिकार को परखने की नाकाम कोशिश की. इसका जवाब पूरे देश की एकजुटता और सेना की ताकत के साथ दिया गया.

यह सिर्फ दो देशों के बीच पारंपरिक युद्ध नहीं : मुनीर

पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर ने कहा कि यह सिर्फ दो देशों या सेनाओं के बीच पारंपरिक युद्ध नहीं था, बल्कि दो विचारधाराओं की लड़ाई थी. उनके मुताबिक, इसमें सच की जीत हुई और झूठ हार गया. उन्होंने कहा कि यह नतीजा अल्लाह की वजह से संभव हुआ और इससे पाकिस्तान को नैतिक बढ़त मिली.

मुनीर पहले भी दे चुके हैं धमकी

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मुनीर ने भारत को चेतावनी दी हो. पिछले दिसंबर (2025), Chief of Defence Forces (CDF) बनने के बाद उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की तैयारी को लेकर कोई गलतफहमी न रखी जाए. उन्होंने और तेज और ज्यादा सख्त जवाब देने की बात कही थी. यहां तक कहा था कि सिंधु नदी के किनारे भारतीय ढांचे और बांधों को निशाना बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola