मिस्र में रात का कर्फ्यू जारी

Published at :13 Nov 2013 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
मिस्र में रात का कर्फ्यू जारी

काहिरा : मिस्र की सेना ने प्रशासनिक अदालत द्वारा आपात स्थिति की घोषणा वापस लिये जाने के आदेश के बावजूद रात का कर्फ्यू जारी रखा है.इससे पहले तीन महीने से चल रहे आपातकाल को खत्म करने के लिए दिए गए आदेश के बाद भी कल कर्फ्यू जारी रहा. सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि आधिकारिक अधिसूचना […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र की सेना ने प्रशासनिक अदालत द्वारा आपात स्थिति की घोषणा वापस लिये जाने के आदेश के बावजूद रात का कर्फ्यू जारी रखा है.इससे पहले तीन महीने से चल रहे आपातकाल को खत्म करने के लिए दिए गए आदेश के बाद भी कल कर्फ्यू जारी रहा. सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त होने तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा.

अदालत ने वकील अहमद अल सैफ अल इस्लाम की ओर से दायर याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें सितंबर में आपातकाल को बढाने की वैधता के फैसले को चुनौती दी गयी थी. मिस्र के सरकारी टीवी के मुताबिक, कैबिनेट प्रवक्ता शरीफ शावके ने कहा कि अदालत के आदेश को देखते हुए आपातकाल हटा लिया गया है. बहरहाल, सैन्य प्रवक्ता कर्नल अहमद अली ने कल कहा कि आधिकारिक अधिसूचना मिलने तक मिस्र की सेना रात का कर्फ्यू जारी रखेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola