ePaper

चीन से समझौते के बाद नेपाल को पेट्रोल की पहली खेप मिली

Updated at : 02 Nov 2015 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
चीन से समझौते के बाद नेपाल को पेट्रोल की पहली खेप मिली

काठमांडो: ईंधन समस्या से जूझ रहे नेपाल को चीन से पहली बार 73.5 टन पेट्रोल की पहली खेप प्राप्त हुई है. इससे पहले, दोनों देशों ने पेट्रोलियम उत्पादों की कमी दूर करने के लिये समझौते पर दस्तखत किये. नेपाल के नये संविधान को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एक महीने से मधेशियों की अगुवाई में नाकेबंदी […]

विज्ञापन

काठमांडो: ईंधन समस्या से जूझ रहे नेपाल को चीन से पहली बार 73.5 टन पेट्रोल की पहली खेप प्राप्त हुई है. इससे पहले, दोनों देशों ने पेट्रोलियम उत्पादों की कमी दूर करने के लिये समझौते पर दस्तखत किये. नेपाल के नये संविधान को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एक महीने से मधेशियों की अगुवाई में नाकेबंदी से हिमालयी देश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति की समस्या हो गयी है.

गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच पिछले 40 सालों से तेल को लेकर समझौते हुए थे. लेकिन, हाल ही में संविधान लागू होने के बाद मधेशी आंदोलन के चलते ईंधन के आपूर्ति में दिक्कत हो रही थी. नेपाल की नयी सरकार ने इस समस्या से निजात पाने के लिए चीन से तेल के लिए समझौते किये है.

चीन से पेट्रोल लेकर आये 12 ट्रक रासुवागाधी व्यापार केंद्र के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गये. नेपाल ऑयल कारपोरेशन (एनओसी) के प्रवक्ता दीपक बराल ने कहा, ‘‘हमने दो दिनों में चीन से 73.5 टन पेट्रोल प्राप्त किया.” एनओसी तथा पेट्रो चाइना के बीच पिछले सप्ताह समझौते के तहत इन टैंकरों में 1,44,000 लीटर पेट्रोल और डीजल नेपाल लाया गया. प्रवक्ता के अनुसार समझौते के तहत चीन पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस तथा एयर गैसोलीन की आपूर्ति करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola