अगले सप्ताह पाक यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद : चीन के नए प्रधानमंत्री ली क्विंग अगले सप्ताह पाकिस्तान की यात्रा पर आ रहे हैं जिससे दोनों मित्र देशों को अपने सामरिक संबंधों को और मजबूत करने का मौका मिलेगा. ली की 22 और 23 मई की दो दिवसीय यात्रा राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के निमंत्रण पर हो रही है. चीन का प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : चीन के नए प्रधानमंत्री ली क्विंग अगले सप्ताह पाकिस्तान की यात्रा पर आ रहे हैं जिससे दोनों मित्र देशों को अपने सामरिक संबंधों को और मजबूत करने का मौका मिलेगा.

ली की 22 और 23 मई की दो दिवसीय यात्रा राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के निमंत्रण पर हो रही है. चीन का प्रधानमंत्री बनने के बाद ली की यह पहली पाकिस्तान यात्रा होगी जो ऐसे समय में हो रही है जब देश में पिछले दिनों ही ऐतिहासिक चुनाव संपन्न हुए हैं. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता एजाज अहमद चौधरी ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘ शानदार स्वागत उनका इंतजार कर रहा है.’’ उन्होंने कहा कि इस यात्रा से चीनी प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के नए नेतृत्व से मुलाकात का अवसर मिलेगा.

पीएमएल एन के प्रमुख और दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ ने संसदीय चुनाव में शानदार जीत हासिल की है और वह अगली सरकार बनाने जा रहे हैं. इस बदलाव से इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच पारंपरिक रुप से मजबूत संबंधों में कोई बदलाव नहीं आएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola