20,000 शरणार्थी जर्मनी पहुंचे, एंजेला मर्केल ने कहा चार सालों में बदल जाएगा देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2015 9:18 PM (IST)
विज्ञापन

बर्लिन: जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने आज कहा कि यूरोप की सबसे बडी अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड स्तर पर शरणार्थियों के आने से देश बदल जाएगा जिसे अभी कई देशों द्वारा उम्मीद के स्थान के तौर पर देखा जाता है. इस सप्ताहांत में ही 20,000 विस्थापितों के जर्मनी पहुंचने के बाद मर्केल ने कहा, हम अभी […]
विज्ञापन
बर्लिन: जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने आज कहा कि यूरोप की सबसे बडी अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड स्तर पर शरणार्थियों के आने से देश बदल जाएगा जिसे अभी कई देशों द्वारा उम्मीद के स्थान के तौर पर देखा जाता है.
इस सप्ताहांत में ही 20,000 विस्थापितों के जर्मनी पहुंचने के बाद मर्केल ने कहा, हम अभी जो अनुभव कर रहे हैं उससे आने वाले सालों में हमारा देश बदल जाएगा. उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि बदलाव सकारात्मक हो और हम मानते हैं कि हम इसे पा सकते हैं.
मर्केल ने कहा कि सीरिया से आ रहे परिवारों का सैकडों जर्मन लोगों द्वारा उपहार और अभिवादन के साथ स्वागत किया जाना बहुत असाधारण है. उन्होंने कहा, यह खासतौर पर हमारे इतिहास के मद्देनजर बहुत मूल्यवान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




